Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कोठारी कॉम्प्लेक्स से सामान बाहर निकालकर निगम ने कराई पार्किंग,तलघरों के अवैध उपयोगपरकार्रवाई

ग्वालियर-
 
ट्रैफिक समस्या और  तलघरों के अवैध उपयोग के खिलाफ नगर निगम व ट्रैफिक पुलिस ने महाराज बाड़ा क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान कोठारी कॉम्प्लेक्स और गस्त के ताजिया पर स्थित एक तलघर से सामान बाहर निकालकर पार्किंग कराई गई। साथ ही सराफा बाजार में नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के चालान काटे। संयुक्त कार्रवाई से लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
 
महाराज बाड़ा क्षेत्र में फुटपाथियों और दुकानों के सामने वाहनों के खड़े होने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। तलघरों में कारोबार संचालित हो रहे हैं तो कहीं स्टोर बना लिए गए हैं। निगमायुक्त संदीप माकिन के निर्देश पर सहायक सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा, दक्षिण विधानसभा के मदाखलत अधिकारी शशिकांत शुक्ला, क्षेत्राधिकारी वेदप्रकाश निरंजन व ट्रैफिक डीएसपी लश्कर सर्कल नरेश अन्नाोटिया के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अमले ने सराफा बाजार स्थित कोठारी कॉम्प्लेक्स में तलघर से सामान खाली कराया और बिजली की व्यवस्था कराई। इस दौरान लोगों ने बताया कि गेट पर गार्ड तैनात रहता है जो जनता के वाहनों को अंदर नहीं जाने देता। श्री वर्मा ने संचालक को समझाइश दी कि जनता के वाहन भी अंदर पार्क कराएं।
 
कार्रवाई के दौरान अमले ने गस्त का ताजिया स्थित नीलम जैन के स्वामित्व के तलघर से भी सामान खाली कराया। कमरे की दीवार तोड़ी और गैस कटर से लोहे की ग्रिल काटी। इसके बाद तलघर में पार्किंग कराई। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने सराफा बाजार में नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...