Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

साड़ी कारोबारी का शव सोफे पर खून में लथपथ पड़ा था, पत्नी ने पड़ोसिन को कहकर बुलाया- पति का एक्सीडेंट हो गया है

ग्वालियर –

दही मंडी के साड़ी कारोबारी हेंमत जैन का शव खून में लथपथ फ्लैट में सोफे पर पड़ा मिला है। पत्नी प्रीति ने फ्लैट के ऊपरी मंजिल पर रहने वाले माहेश्वरी परिवार को मदद के लिए यह कहकर बुलाकर लाई कि पति का एक्सीडेंट हो गया है। इसी मल्टी में रहने वाले डॉ. अनिल राजपूत ने व्यापारी को जेएएच के ट्रामा सेंटर में पहुंचाया। जहां 10 मिनट बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सोफे व उसके नीचे खून पड़ा मिला है। सीढ़ी से लेकर दरवाजे तक पर खून की एक बूंद नहीं है। फुटेज में दो युवक घुसते नजर आए हैं, जो एक-एक कर बाहर निकले हैं। उसके बाद पत्नी भी फ्लैट से बाहर निकलकर वापस जाते नजर आई है। आशंका है पत्नी कुछ छुपा रही है। पुलिस तय मान रही है कि किसी रॉड से हमला कर व्यापारी की हत्या की गई है। फोरेंसिक एक्सपर्ट आनंद पांडे के साथ पुलिस अफसर पड़ताल के लिए मौके पर पहुंच।
दो-तीन माह पहले ही जिला कोर्ट के ठीक सामने स्थित शांति मोहन रेजीडेंसी में हेंमत पुत्र शांति लाल जैन, पत्नी प्रीति व एक बेटी व बेटे के साथ रहने के लिए आये थे। हेंमत का दही मंडी में शीतला साड़ी सेंटर के नाम से शोरूम है। उनके तीन भाई हैं। बड़े भाई की मौत हो चुकी है, मझला भाई विनोद भी अलग रहते हैं, हेंमत भाईयों में सबसे छोटे थे। वे चेंबर चुनाव के कारण 15 मार्च को ही सूरत से लौटकर आये थे। वे रविवार को दुकान भी नहीं गये, दुकान नौकरों ने ही खोली।
रविवार दोपहर 3 बजे के करीब पत्नी प्रीति जैन फ्लैट के ठीक ऊपर रहने वाले माहेश्वरी परिवार से मदद मांगने के लिए पहुंची। उसने पड़ोसिन मीनाक्षी को बताया कि उनके पति का एक्सीडेंट हो गया है। मीनाक्षी दौड़कर नीचे आई, साथ ही पड़ोस से मीनाक्षी के पिताजी भी आ गये। इसके बाद वह रेजीडेंसी में ही रहने वाले डॉ. अनिल राजपूत को बुलाकर लाईं। बताया गया है कि हेंमत सोफे पर सीधे पड़े थे और उनकी नाक व मुंह से खून बह रहा था। डॉक्टर ने उन्हें करवट दिलाई, करवट दिलाते ही सोफे व उसके नीचे खून गिरा। परीक्षण के बाद डॉ. राजपूत ने लोगों की मदद से हेंमत को जेएएच के ट्रामा सेंटर में ले गये। जहां चिकित्सकों ने 10 मिनट तक व्यापारी की थमीं सांसों को वापस लाने का प्रयास किया। नाकाम होने पर मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही इंदरगंज थाने के टीआई मनीष डाबर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही एएसपी सतेंद्र सिंह तोमर व सीएसपी केएम गोस्वामी भी आ गए।
माथे पर घाब, सिर के पीछे चोट –
मृत व्यापारी हेमंत जैन के माथे पर गहरा घाब, सिर के पीछे अंदरूनी चोट, दाईं आंख नीली पड़ी थी। हाथ पर भी चोट का नील था। चेहरा खून में सना था। ड्राइंग रूम में रखे सोफे के ऊपर व नीचे काफी खून पड़ा था।
दरवाजा खोलते ही बोले- मेरा एक्सीडेंट हो गया
मृतक की पत्नी प्रीति ने मीनाक्षी व उनकी सास को बताया कि इन्होंने(पति) ने डोर बैल बजाई। दरवाजा खोलते ही वे बोले मेरा एक्सीडेंट हो गया है। इतना कहकर वह बेहोश होकर मेरे ऊपर गिर गए। किसी तरह मैंने उन्हें सोफे पर लेटाया। जबकि सीढ़ी व दरवाजे पर पुलिस को खून की एक बूंद गिरी नहीं मिली। इससे पुलिस को संदेह है कि पत्नी कुछ छिपा रही हैं। अस्पताल पहुंचने पर प्रीति बेहोश हो गई, उसे घर भेज दिया। घर में भी बार-बार वह अचेत हो रही हैं।
बेटी व बेटा बोला- हमें पापा के पास ले चलो-
हेंमत की बेटी खुशी व बेटा वंश के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। वह रिश्तेदारों से कह रहे थे, हमें एक बार पापा के पास ले चलो।
1ः37 बजे से 2ः50 बजे तक फुटेज में ये नजर आया-
पूरी मल्टी सीसीसीटी कैमरे से लैस है। पत्नी के कथन पर संदेह होने पर पुलिस ने सबसे पहले सीसीटीवी फुटेज देखे। फुटेज देखकर पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि हेंमत की हत्या फ्लैट में ही हुई है, एक्सीडेंट की कहानी झूठी है।
– फुटेज में सबसे पहले दो युवक नजर आये। जो कि दरवाजा को धक्का देकर फ्लैट में घुसते दिख रहे हैं।
– लगभग 15 से 20 मिनिट में एक युवक फ्लैट से निकला।
– 10 मिनट बाद ही दूसरा युवक हाथ में बैग लेकर फ्लैट से निकलता नजर आया। जबकि घुसते समय इन युवकों के हाथ में कुछ नहीं था।
– दोनों युवकों के बाहर निकलने के बाद मृतक की पत्नी प्रीति फ्लैट से बाहर निकली और वापस चली गई।
– लगभग 10 मिनट बाद प्रीति बाहर निकली। इस बार उनकी ड्रेस चेंज थी।
– पहले प्रीति ने नीचे की तरफ जाने की कोशिश की, फिर ऊपर चली गई।
– करीब 5 मिनट बाद पड़ोसिन आगे व प्रीति उनके पीछे नजर आईं। पड़ोसिन एक्सीडेंट की बात सुनकर हड़बड़ाहट में थी, लेकिन प्रीति सामान्य नजर आईं। इसके बाद मीनाक्षी के ससुर व सास भी आ गए। उसके बाद मल्टी में रहने वाले डॉ. अनिल राजपूत को बुलाकर लाए।
– डॉ. राजपूत के फ्लैट में पहुंचने के कुछ देर बाद लोग हेंमत को अस्पताल ले जाते नजर आए।
युवकों की पहचान में जुटी पुलिस-
पुलिस ने हेंमत जैन के शव को डेड हाउस में रखवाकर फुटेज में नजर आये दोनों युवकों की पहचान में जुट गई है। युवक दानाओली के बताये जा रहे हैं। इनमें एक युवक नशेड़ी बताया गया है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...