Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मुरैना कोर्ट के बाहर पिता व जेठ परहमला कर महिला का अपहरण कर ले गया पहला पति,पुलिस पर सवाल

ग्वालियर -मुरैना में पहले पति के छोड़ने के बाद कोर्ट में चल रहे केस में सुनवाई के बाद महिला जैसे ही बाहर निकली, तभी लाठी-डंडों से लैस होकर आए पहले पति ने अपने पिता, भाइयों व 10-12 लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने महिला के पिता, जेठ और फूफा को लहूलुहान कर दिया।

पुलिस पर सवाल उठने लगे हे कोर्ट जैसी जगह पर से दिनदहाड़े मारपीट अपहरण हो क्या हो रहा कोन जिम्मेदार हे ?

इसके बाद महिला का अपहरण कर उसे स्कॉर्पियो से ले गए। घटना कोर्ट के सामने दोपहर 2 बजकर 08 मिनट की है। हमला व अपहरण की पूरी वारदात कोर्ट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। कैथोदा निवासी रामअवतार कुशवाह ने अपनी बेटी रेखा का विवाह छह साल पहले मटकौरा निवासी जगदीश पुत्र अमरसिंह के साथ किया था। शादी के कुछ दिन बाद अमर सिंह ने रेखा को मायके भेज दिया।

रेखा का कहना है कि उसका पति उसे शारीरिक सुख नहीं दे पाता था, इसलिए वह भी लौटकर ससुराल नहीं गई। पति जगदीश ने कोर्ट में धारा 9 के तहत परिवार पुनर्स्थापना का आवेदन पेश किया। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन था। इसी बीच छह महीने पहले रेखा का ब्याह उसके पिता रामअवतार ने गंजरामपुर निवासी भूरा के साथ कर दिया।

जगदीश द्वारा दायर मामले में रेखा अपने पिता रामअवतार व जेठ गादीपाल के साथ बयान देने के लिए कोर्ट आई। परिवार न्यायालय में बयान दर्ज कराने के साथ ही रेखा ने धारा 24 के तहत गुजारा भत्ता की मांग भी की। इसके बाद वह दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर जैसे ही कोर्ट परिसर से बाहर निकली। बाहर खड़े उसके पहले पति जगदीश, उसके पिता अमर सिंह, भाई बल्लू व विनोद सहित 10-12 लोगों ने उनके ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और रेखा को स्कॉर्पियो में डालकर अपहरण कर ले गए।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...