ग्वालियर-
शराब के शौकीन एक-दूसरे से पूछते हुए नजर आ जाते हैं कि क्या डिस्काउंट में बोतल का इंतजाम हो जाएगा, पार्टी देनी है। महंगे ब्रांड वेट-69, ब्लैक डॉग व 100 पाइपर बाजार से आधे दाम में आसानी से मिल जाती हैं, क्योंकि ब्रांड की बोतल में सस्ती शराब भरकर बड़े पैमाने पर बेची जा रही है। पुलिस ने दानाओली स्थित घर में सिल्वर जेट से महंगे ब्रांड की बोतल भरते हुए रामअवतार शिवहरे को पकड़ा है। केवल पानी के एक केंपर व गरम हवा बिलोअर की मदद से आरोपी आसानी से सिल्वर जेट की शराब ब्लैक डॉग की खाली बोतल में भरकर कंपनी की तरह सील पैक कर देता था।


कोतवाली थाना प्रभारी अजय चानना ने बताया कि सूचना मिली कि दानाओली निवासी रामअवतार शिवहरे काले रंग के बैग में अवैध शराब लेकर जा रहा है। पीएसआई दिव्या तिवारी, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह, आरक्षक जगत सिंह, उमेश सिंह, सजंय शुक्ला एवं रमेश की टीम गठित कर तस्कर को पकड़ने के लिए भेजा। दानाओली के पास टीम ने रामअवतार को पकड़ लिया। काले का रंग बैग खोलकर देखा तो उसमें प्लास्टिक की सिल्वर जेट की बोतलें मिली। इस पर आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई।
घर में ही महंगे ब्रांड की खाली बोतलों में भरता है चीप रेंज-
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह सिल्वर जेट व अन्य सस्ते ब्रांड की बोतल 150 रुपए में खरीदता है और महंगे ब्रांड का खाली वारदान खरीदकर उसमें भरकर बेचता है। पुलिस ने मोची ओली स्थित उसके घर की दूसरी मंजिल पर दबिश देकर पानी का केंपर, गरम हवा को बिलोअर, वेट-69, ब्लेक डॉग, 100 पाइपर के खाली रैफर, बोतल, ढक्कन व सील बरामद कर ली। मिनेचर (बच्चा र्क्वाटर) व डेढ़ पेटी सिल्वर जेट की बरामद की है।
कैसे बोतल भरता है, यह भी बताया-
रामअवतार ने पुलिस को बताया कि वह आठवीं पास है। अपना धंधा शुरू करने से पहले वह कलारी व शराब की दुकान पर नौकरी करता है। उसने यह ट्रिक वहीं से सीखी। आरोपी ने मौके पर बोतल भरने का डेमोटेशन देते हुए चीप रेंज की शराब को खाली केंपर भरा और ब्रांड की खाली बोतल के मुंहाने पर प्लास्टिक कॉक को बिलोअर की गरम हवा के जरिए बाहर निकाला। उसके बाद बोतल में कुप्पी लगाकर चीप शराब भर उसमें भर दी और गरम हवा की मदद से प्लास्टिक का कॉक फंसा दिया। उसने बताया कि ऑर्डर के हिसाब से बोतल भरता हूं।
रंग कैसे बदल जाता है, यह नहीं बताया- आरोपी यह बताने में आनाकानी कर रहा है कि चीप रेंज की बोतल का रंग गहरे गोल्डन कलर का होता है, जबकि ब्रांडेड शराब हल्के पीले रंग की होती है। शराब का रंग कैसे बदल जाता है, यह उसने नहीं बताया।
होम डिलेवरी देता है-
शिवहरे ने बताया कि वह ऑर्डर मिलने पर होम डिलेवरी देता है। एक बोतल पर उसे 500 से 600 रुपए बच जाते हैं।
लोकसभा चुनाव बड़े ऑर्डर का इंतजार- आरोपी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में उसे बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद थी। वह उसकी तैयार कर रहा था। कुछ नेता भी उसके संपर्क में थे, लेकिन उनके नाम नहीं बता रहा है। उसका कहना है कि मध्यस्थों के जरिये बात चल रही थी।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal