डबरा-
बुधवार को उदयपुर खजुराहो इंटरसिटी से ग्वालियर में कोचिंग से पढ़कर डबरा लौट रहे छात्रों का ट्रेन के आरक्षित कोच में सीट पर बैठने को लेकर झांसी के छात्रों से विवाद हो गया और मारपीट हो गई। इसमें झांसी के दो शिक्षक और दो छात्र घायल हो गए। वहीं डबरा का एक छात्र भी घायल हो गया। सूचना मिलने पर डबरा जीआरपी चौकी प्रभारी सुल्तान सिंह यादव ने घायल छात्रों का मेडिकल कराया और आगे की कार्रवाई के लिए ग्वालियर लेकर पहुंचे। वहां दोनों पक्षों में सुलह हो गई।
जानकारी के अनुसार, डबरा निवासी रवि गुर्जर (18) पुत्र दशरथ गुर्जर ग्वालियर में कोचिंग पर पढ़ने जाता है। वे अपने पिता दशरथ गुर्जर (40) और दोस्तों के साथ बुधवार को उदयपुर-खजुराहों इंटरसिटी में ग्वालियर स्टेशन से आरक्षित कोच एस-4 में डबरा आने के लिए चढ़ा। ट्रेन के एस-4 कोच में विद्यावती फॉर्मेसी कॉलेज झांसी के करीब 70 छात्रों का ग्रुप पर्यटन टूर करने के बाद वापस झांसी जा रहा था। डबरा का छात्र रवि गुर्जर कोच में आरक्षित सीट पर जबरन बैठने लगा। इसी बीच झांसी के छात्रों से उसे मना किया। जिस पर रवि नाराज हो गया और बहस करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ता गया और दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान फॉर्मेसी के शिक्षक सुनील (37) और प्रवीण गुप्ता (40) तथा छात्र अखिलेश राजपूत (20) व प्रवीण (21) घायल हो गया और मुंह से खून निकलने लगा। डबरा का छात्र रवि गुर्जर भी घायल हो गया। ट्रेन में हुई मारपीट की सूचना मिलते ही डबरा चौकी प्रभारी सुल्तान सिंह ने घायल लोगों को डबरा स्टेशन पर उतरवाया और उनका मेडिकल कराया। घायल छात्रों व शिक्षकों की शिकायत लेने के बाद चौकी प्रभारी सुल्तान सिंह आगे की कार्रवाई के लिए सभी को ग्वालियर ले गए। वहां दोनों पक्षों में सुलह हो गई और कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया
00000000 ग्वालियर-डबरा- 0000
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal