ग्वालियर- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के तहत गांव-गांव में शौचालय बनाए जा रहे हैं। लेकिन जिला पंचायत की लापरवाही सोनचिरैया अभ्यारण्य के अंदर आने वाले गांवों में देखने को मिली है। यहां पर अधिकारियों ने किसानों के घरों में शौचालय के लिए तीन दीवार और उस पर छत तो डाल दी, लेकिन उसमें सीट लगाना भूल गए।
इस कारण तिघरा के आसपास सोनचिरैया अभ्यारण्य में आने वाले 15 गांवों के 20 हजार लोग शौचालय बनने के बाद भी खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। नईदुनिया की टीम जब गांवों में पहुंची तो वहां पर ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा बताई और कहा कि वह इस मामले में अधिकारियों से बात भी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई परिणाम सामने नहीं आया है।
सोनचिरैया अभ्यारण्य में घाटीगांव ब्लॉक के तहत 20 से अधिक गांव हैं। इन गांवों में रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए सभी घरों में शौचालय बनाए जाने थे। जिला पंचायत ने सभी घरों में शौचालय बना दिए, लेकिन इन शौचालयों में शीट लगाना भूल गए। इनमें से कुछ ग्रामीणों ने सीट तो ले ली लेकिन उसे अब तक नहीं लगवाई है। इसके कारण ग्रामीण आज भी खुले में शौच जाते हैं।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal