Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नगर पालिक निगम सिंगरौली के तत्वाधान में पुलवामा में सीआरपीएफ शहीद जवानों को पुष्प अर्पित कर दी गयी श्रद्धांजलि, रखा दो मिनट का मौन।।।

महापौर ने शहीद के परिजनों को 1 माह का वेतन देने की घोषणा लोगो से भी मदद की किया अपील

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली कार्यालय बैढन के तत्वाधान में “शोक सभा” कार्यालय परिसर में आज दिनांक 18/02/2019 को विगत दिवस जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों द्वारा कायराने तरीके से

आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के लगभग 44 वीर जवान शहीद हो गये और आतंकवादियों के खिलाफ देश – प्रदेश – जिले के लोग पूरे गुस्से में है वही वीर शहीद जवानों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी ।

वही नपानि सिंगरौली महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार ने कहा कि शहीद परिवार के परिजनों को मैं अपना एक माह का वेतन दूँगी और स्वेच्छा से एमआईसी सदस्य व पार्षद और अधिकारी – कर्मचारी आर्थिक सहयोग कोष में जमा करें ताकि आर्थिक सहयोग किया जा सके ।

*वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि शोक सभा में मुख्य रूप से उपस्थित महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार, नपानि आयुक्त शिवेंद्र सिंह, भाजपा पार्षद एवं पार्षद दल नेता – संजीव अग्रवाल, अखिलेश सिंह, सुरेश फौजी, पार्षद सचेतक दल- डीएन शुक्ला, परमेश्वर पटेल, देवेश पाण्डेय, उपायुक्त – आरपी बैस, कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, आर.के. जैन, संतोष पाण्डेय, दिनेश दुबे, प्रवीण गोस्वामी जनसम्पर्क अधिकारी प्रभारी- बीके शर्मा सहित निगम के अधिकारी – कर्मचारी हितग्राही भारी सँख्या में मौजूद रहे ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...