Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

लाल परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री कमल नाथ ने 40 नई 108 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

भोपाल- प्रदेश के नागरिकों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 40 नई 108 इमरजेंसी एम्बुलेंस की शुरूआत हुई। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लाल परेड ग्राउंड में एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसी सिलावट, जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा, सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह और अल्पसंख्यक कल्याण एवं पिछड़ा वर्ग मंत्री आरिफ अकील मौजूद थे। इस मौके पर अतिथियों ने ये भी बताया कि फरवरी माह के अंत तक 115 और नई 108 एंबुलेंस शुरू की जाएंगी।
मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा रवाना की गई इन नई चिकित्सा एम्बुलेंस में जीवन रक्षक की सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। ये एम्बुंलेंस प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पुरानी हो चुकी एम्बुलेंस की जगह चलेंगी। प्रदेश में वर्तमान में कुल 606 एम्बुलेंस चल रही हैं। इनमें से 3 लाख किलोमीटर या फिर 5 साल से ज्यादा पुरानी एम्बुलेंस बदली जा रही है। सरकार ने पिछले साल ऐसी ही पुरानी हो चुकी 35 एम्बुलेंस बदली थी।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...