बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन विगत दिवस कल दिनांक 11/02/2019 को शाम रात 08:00 बजे जिले का प्रसिद्ध इंटरनेशनल सत्या होटल में पत्रकार वार्ता रखी गयी थी जिसमे प्रतिवर्ष की भांति इस तीसरे वर्ष *अखिल भारतीय दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता – 3* दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपलक्ष्य में नगर पालिक निगम सिंगरौली महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार एवं मुख्य आयोजक – भाजपा युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश शर्मा द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया था जिसमे जिले के

पत्रकार बंधुओं एवं जिला प्रशासन और जिला पुलिस प्रशासन के साथ – साथ दंगल दर्शकों के प्रति आभार संप्रेषित किया गया और श्रीमती महापौर ने कहा कि प्रतिवर्ष की तरह आने वाले समय में इससे बड़ा दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता कराया जायेगा और कहा कि विगत वर्ष अंतरराष्ट्रीय रेसलर महाबली खली न होने के कारण दर्शको की काफी उत्साह और भीड़ दिखी थी इस बार कोई बड़ा सेलिब्रेटी न होने के बावजूद केवल एक से एक पहलवानो ने अपना करतब व दांवपेच से स्टेडियम में दर्शकों के उत्साह और भारी भीड़ खचाखच देखने को मिला और राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम पुरी तरह से दंगल दर्शकों से पटा रहा और जिला पुलिस प्रशासन के जवान जगह – जगह मुस्तैदी से तैनात रहे और दंगल (कुश्ती) का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका जिसके लिए पत्रकार बंधुओं एवं व जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस प्रशासन के साथ फिर से दर्शकों को आभार व्यक्त किया गया और वार्ता में पत्रकार बन्धुओ ने कई सवाल दागे जिसका जबाब गोलमोल रहा और इसके बाद नास्ता – भोजन दंगल कमेटी द्वारा किया गया था ।
*मौके पर दंगल कमेटी के मुख्य रूप से संरक्षक नपानि महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार, मुख्य संयोजक – सुरेश शर्मा, संतोष सोनी (पूर्णमासी), लक्ष्मी शाह, सेवानिवृत्त फौजी – सुरेश पाण्डेय कृष्णा शाह, गौरव तिवारी, के.के. शाह, लालबाबू बैस, नीरज तिवारी सहित अन्य कमेटी के सदस्य मौजूद रहे ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal