बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन विगत दिवस दिनांक 10/02/2019 को बड़े हर्षोल्लास के साथ बसन्त पंचमी के दिन वीणावादिनी एवं विद्या की देवी मां सरस्वती जी का इंडियन चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल द्वारा गनियारी बैढ़न विद्यालय परिसर में

व्यवस्थापक – शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं द्वारा बड़े धूम-धाम से मां सरस्वती जी का पूजन किया गया और पूजनोत्सव के बाद रगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम कई भाषाओं में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गयी जिसमे विद्यालय के सीनियर छात्र – छात्राओ को नपानि महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार के द्वारा सम्मानित किया गया

नये विद्यालय भवन गनियारी भाग – 2 का लोकार्पण किया और प्रसाद वितरण एवं भोज कार्यक्रम बड़े धूमधाम से विद्यालय परिसर में रखा गया सम्पन्न हुआ ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नपानि महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार, अध्यक्षता बैढन व्यापार अध्यक्ष- राजाराम केशरी, दद्दा, बालकरण सिंह, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री केरकेट्टा एवं नोडल अधिकारी, सुमारूलाल खैरवार अन्य विभाग से आये हुए अधिकारी कर्मचारी के साथ – साथ पत्रकार बन्धु मौजूद रहे ।
उक्त कार्यक्रम में अंशिका शाह, उजाला तिवारी, पुष्पराज सिंह, काजल तिवारी,आकांक्षा पटेल, नमन पटेल सहित इस तरह के सभी छात्रों ने अपनी प्रस्तुति दी और लगभग 2400 लोगों ने भंडारे का महाप्रसाद ग्रहण किया इसके उपरान्त कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र- छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और वही विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्राचार्य शिक्षक व शिक्षिकाओ में नीलम अग्रहरी, आकांक्षा, रुचि, रिचा, दीपा, पूजा, कामना, अमित, अजीत, रामलाल, राकेश, सुमन, सुनीता, नीतू मिश्रा, वंदना गुप्ता, गार्गी तिवारी, ब्यूटी चौधरी, शालिनी सिंह राजपूत,अलका और विद्यालय व्यवस्थापक – जेबी गुप्ता को श्रीमती महापौर द्वारा स्मृति चिन्ह और मेडल देकर सम्मानित किया ।
वही विद्यालय व्यवस्थापक – जेबी गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम में आये हुये अतिथियो शिक्षक – शिक्षिकाओं, छात्रों के अभिभावकों को सहित सभी का आभार व्यक्त किया ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal