Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

विधायक पाठक चौकी इंचार्ज से बोले- यह अस्पताल है चिड़ियाघर नहीं, आप ठीक से नौकरी कर लें

ग्वालियर-विधायक प्रवीण पाठक केआरएच की पुलिस चौकी में महिला पुलिसकर्मी तैनात हुईं या नहीं, यह देखने और केआरएच के पार्कों को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से विधायक पाठक शाम 5:30 बजे अस्पताल पहुंचे।
सबसे पहले वह लेबर रूम पहुंचे, यहां टॉयलेट गंदा पड़ा था। विधायक ने जूनियर डॉक्टरों से लेबर रूम में आ रही परेशानी के बारे में पूछा। एक जूनियर डॉक्टर ने उन्हें बताया कि एक महिला की हालत खराब थी फिर भी उसके परिजन छुट्टी कराने के लिए दबाव बना रहे थे। महिला के अटेंडेंट नशे में थे। यहां सुरक्षा व्यवस्था ठीक नहीं है। इस पर विधायक बोले- यहां 4 महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती कराई है, वह क्या नहीं आती हैं? डॉक्टर ने कहा कि अभी तक कोई महिला पुलिस कर्मी नहीं आईं। जेएएच के चौकी इंचार्ज से विधायक बोले- आपके यहां महिला पुलिस कर्मियों ने ज्वाइनिंग दी या नहीं? तब चौकी इंचार्ज बोले-सर दो महिला पुलिसकर्मी आई हैं, वे दिन में चौकी पर आई थी बाद में चली गईं।
यह सुनकर विधायक ने कहा, यह अस्पताल में कोई चिड़ियाघर नहीं जो घूमकर निकल गए। उनसे बोलो कि नौकरी करनी है तो ठीक से कर लें, वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इसके बाद उन्होंने नगर निगम के पार्क अधिकारी के साथ केआरएच के पार्कों को व्यवस्थित करने पर चर्चा की। विधायक जब सुलभ शौचालय में पहुंचे तो पुरुष शौचालय बंद था। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक को इसकी जानकारी दी। विधायक प्रवीण पाठक का कहना है कि केआरएच में ही गायनिक और पीडियाट्रिक की ओपीडी लगे। साथ ही यहां आने वाले मरीजों के एक्सरे और अल्ट्रासाउंड भी यहीं हों, मैं इसकी व्यवस्था देखने आया हूं।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...