Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*सरकारी वाहनों पर चिपकाया गया स्टीकर*

बलिया: ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के संबंध में जागरूकता अभियान जोरों पर है। इसके अंतर्गत पूरे जिले में विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को सरकारी वाहनों पर योजना से संबंधित स्टीकर चिपकाया गया। जिलाधिकारी की मौजूदगी में उनके वाहन पर स्टीकर चिपका कर इसकी शुरुआत हुई। फिर कलेक्ट्रेट सभागार के बाहर खड़ी करीब दर्जनभर सरकारी वाहनों पर स्टीकर चिपकाया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लोगो और जागरूकता संबंधी स्टीकर चिपकाने का क्रम आगे भी चलेगा। यही स्टीकर प्राइवेट वाहनों पर भी चिपकाया जाएगा। इसका उद्देश्य यही है कि पूरे जिले में इस योजना का प्रचार प्रसार हो और बेटी को बचाने और उसे पढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा सके। इस दौरान कलेक्ट्रेट में जिला प्रोबेशन अधिकारी कृष्ण कांत राय, समाज कल्याण अधिकारी तिलकधारी, प्रशासनिक अधिकारी वंशरोपन ओपन पांडेय, जेपी यादव, हरकेश आदि मौजूद थे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...