ग्वालियर –
बिजली कंपनी व एस्सेल के बीच विवाद के कारण मीटर टेस्टिंग लैब में कंप्यूटर, एसी सहित सभी आधुनिक उपकरण लगाए गए थे वहीं कॉल सेंटर में भी सभी व्यवस्थाएं कर ली गई थीं। इसी बीच बिजली कंपनी ने काम न शुरू कर पाने के कारण एस्सेल का कॉन्ट्रेट टर्मिनेट कर दिया और उसके 42 करोड़ रुपए की सुरक्षा निधि भी जप्त कर ली।
उसके बाद से आज तक बिजली कंपनी के अफसर न तो एस्सेल कंपनी से यह कमरे खाली करा पाए और न ही इन कमरों में अपने ऑफिस शिफ्ट कर पाए। इस मामले में बिजली कंपनी के अफसरों के बात की तो उन्होंने बताया कि हमने एस्सेल कंपनी को मीटर टेस्टिंग वाले भवन व कॉल सेंटर की जगह खाली करने के लिए नोटिस दिया है लेकिन अभी तक एस्सेल ने जगह खाली नहीं की है। इन भवनों में एस्सेल के ताले लगे हंै इस कारण अभी हम कब्जा नहीं ले पाए हैं। इस असुविधा के बीच कर्मचारियाें का काम प्रभावित हो रहा है व कई कर्मचारियों को बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal