Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

दो माह की न सिर्फ एडवांस फीस बल्कि 200 रुपए पेनाल्टी भी वसूल रहे निजी स्कूल

ग्वालियर
प्रदेश केनिजी स्कूलों की मनमानी जारी है। अभिभावकों से न सिर्फ अगले दो महीनों फरवरी व मार्च की फीस एडवांस ली जा रही है, बल्कि 200 रुपए की पेनाल्टी भी वसूली जा रही है।
फीस के कारण नहीं रोक सकते हैं पढ़ाई
जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि निजी स्कूलों के खिलाफ फीस से संबंधित 7 से 8 शिकायतें मिली हैं। फीस जमा करने पर पेनाल्टी नहीं ली जा सकती है। साथ ही अभिभावक अगर फीस नहीं जमा करते हैं तो उनके बच्चों को स्कूल आने से नहीं रोक सकते हैं।
कार्रवाई की अनुशंसा
-निजी स्कूलों में एडवांस फीस लेने के बावजूद पेनाल्टी लेने की शिकायत अभिभावक ने की है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी से कार्रवाई करने की अनुशंसा की है।
ब्रजेश चौहान, सदस्य, बाल आयोग
बाल आयोग में सेंट जोसेफ को-एड स्कूल के खिलाफ अभिभावक ने शिकायत की है। वहीं जिला शिक्षा विभाग के पास विंध्याचल एकेडमी, सेंट जोसेफ को-एड, आईपीएस स्कूलों के खिलाफ शिकायत पहुंची है
अभिभावकों का कहना है कि इस तरह की कोई भी फीस वसूली को फीस बुक में नहीं दर्शाया गया है। वहीं स्कूलों के मुताबिक फीस जमा करने की तारीख बीते दिसंबर में निकल चुकी है। इसलिए पेनाल्टी ली जा रही है।
कार्ड या डीडी से फीस कराते हैं जमा
अभिभावक मुकेश राठौर ने बताया कि उनका बेटा सेंट जोसेफ-कोएड में पढ़ता है। जब वे फीस जमा करने गए तो उनसे चेक नहीं लिया गया। कार्ड से स्वाइप या डिमांड ड्राफ्ट से फीस ली जा रही है, जिसमें 3 प्रतिशत चार्ज अधिक ली जाती है। साथ ही फरवरी व मार्च की एडवांस फीस ली जा है। पेनाल्टी भी 200 रुपए मांगी जा रही है
विंध्याचल एकेडमी और सेंट जोसेफ को-एड के खिलाफ अभिभावकों की शिकायतें मिलीं हैं। ये स्कूल एडवांस फीस के साथ पेनाल्टी भी ले रहे हैं, जबकि स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश हैं कि अगर फीस लेट जमा हो तो भी पेनाल्टी नहीं ली जा सकती है। मामले की जांच करवाता हूं।
धर्मेन्द्र शर्मा, डीईओ
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...