ग्वालियर
डबरा में एक महिला का अपहरण कर उसके साथ तीन लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का संदिग्ध मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला का 8 जनवरी की सुबह अपने पति से विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह अपनी बच्ची के साथ बालाजी मंदिर के दर्शन करने के बाद सराफा बाजार में खरीददारी कर रही थी, तभी महाराजपुर का भवानी शंकर उर्फ लल्लो दीक्षित उसे गांव ले चलने की कहकर बोलेरो में बैठा ले गया। रास्ते में उसके साथी सुरेंद्र और गौरव भी गाड़ी में बैठ गए। तीनों पहले तो हथियारों की नोक पर उसे और उसकी बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर घुमाते रहे। इसके बाद तीनों उसे रेलवे स्टेशन के पीछे एक धर्मशाला में ले गए और दुष्कर्म कर 9 जनवरी की सुबह छोड़ गए।
धमकियों के डर से उसने पहले थाने ओर कोर्ट में स्वयं अपनी मर्जी से जाने की बात कही थी। लेकिन घटना के 9 दिन बाद डर खत्म होने पर उसने यह बात अपने पति को बताई। जिसके चलते वह पति के साथ देहात थाने पहुंची और आवेदन देकर शिकायत की, लेकिन देहात थाने में मामला दर्ज नहीं किया गया। जिसके चलते मंगलवार को पीडि़ता ने एसपी को आवेदन देकर मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal