ग्वालियर- परिवहन विभाग वाहनों में लगे अवैध हूटर और गलत तरह से लिखी नंबर प्लेट के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में हुई कार्रवाई के दौरान ग्वालियर में पूर्व मंत्री प्रहलाद पटेल का चालान काट दिया गया। पटेल की गाड़ी की नंबर प्लेट नियम विरुद्ध थी और आरटीओ ने उनका 500 रुपए का चालान काटा।
जानकारी के मुताबिक परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस शहर में अवैध हूटर, सायरन, गलत तरह से लिखी नंबर प्लेट, कार के शीशों पर काली फिल्म सहित अन्य मामलों को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। आरटीओ और पुलिस की संयुक्त टीम जब ग्वालियर के सिटी सेंटर पर कार्रवाई कर रही थी, तभी वहां से पूर्व मंत्री प्रहलाद पटेल गुजरे। गाड़ी की नंबर प्लेट नियम के विरुद्ध होने के कारण टीम ने उनकी गाड़ी रोक ली। उन्हें बताया गया कि नंबर प्लेट गलत लिखी और गाड़ी पर पार्टी का झंडा भी लगा है। आरटीओ ने पटेल का 500 रुपए का चालान काट दिया।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal