Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

गुना -95 साल के बुजुर्ग पर बिजली चोरी का आरोप; पुलिस ने घोषित किया फरार, बेटा गोद में लेकर कोर्ट पहुंचा

ग्वालियर –
गुना जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है. विजयनगर पुलिस ने बिजली चोरी के आरोप में फरार 95 साल के एक बुजुर्ग किसान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। बुजुर्ग को पेशी के लिए उनका बेटा गोद में उठाकर लाया है। देखने वाले पुलिस की इस गिरफ्तारी पर हैरान हैं। हालांकि कोर्ट ने किसान की उम्र देखते हुए उन्हें तुरंत जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस ने उन्हें 2014 से फरार घोषित कर रखा था।
बिजली कम्पनी के झूठे केस लगाने की पर प्रवर्ती पर सीएमकमलनाथ लगाए रोक, पूर्व सरकार के समयनिरंकुश बना दिया था बिजली कम्पनी को
१५ साल में लगे सभी केस३५३ और बिजली चोरी वापिस हो अधिकारियो पर कड़ी कार्यवाही हो
हैरानी इस बात पर है कि 95 साल के नन्नुलाल किसी की मदद के बगैर हिल तक नहीं पाते। उन्हें फरार घोषित कर 5 साल बाद कोर्ट में पेश किया गया। जबकि वह 19 साल पहले ही बिस्तर पकड़ चुके हैं। ऐसे नन्नुलाल यादव के ऊपर चोरी के आरोप लगाए गए, जो दवा के सहारे जिंदगी काट रहा है। कोर्ट में पेशी के बाद ही उसके बेटे ने बुजुर्ग को दवा दी।
 
बुजुर्ग पर बिजली चोरी का आरोप
 
मामला विजयपुर थाना इलाके के कनारी गांव का है। जहां पर 95 साल के नन्नुलाल यादव कई साल के खेती किसानी करते हैं, वहीं उनका परिवार भी रहता है। करीब 15 साल से बीमारी और बढ़ती उम्र के कारण नन्नुलाल चलने-फिरने में असमर्थ हो गए और बिस्तर पकड़ लिया। इसके बावजूद 2014 में पुलिस ने नन्नुलाल यादव पर चोरी की बिजली से सिंचाई करने का मामला दर्ज किया। नन्नुलाल पर आरोप है कि उन्होंने अपने तीन बीघा खेत में चोरी की बिजली से पानी की मोटर का इस्तेमाल कर सिंचाई की है।
 
 
कोर्ट के दबाव में पुलिस ने कर दी पेशी : कोर्ट ने बिजली चोरी का मामला लंबा खिंचने पर पुलिस पर दबाव बनाया तो पुलिस ने आरोपी किसान नन्नुलाल यादव की गिरफ्तारी दिखा दी और कोर्ट ले आए। बिजली प्रकरणों की सुनावाई के लिए कोर्ट ने नन्नुलाल को नोटिस जारी किया था तब पुलिस ने लापरवाही बरतते हुए उन्हें फरार बताया था, जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ स्थाई नोटिस जारी कर दिया।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...