Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

प्रधानमंत्री आवास योजना आवास की किश्त के लिए कर्मचारी पर लगाया 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप

ग्वालियर-
 
 
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहतपिछोर नगर परिषद द्वारा पात्र हितग्राहियों के लिए आवास बनवाए जा रहे हैं और किश्त के माध्यम से हितग्राही को भुगतान दिया जा रहा है। शासन द्वारा हितग्राही के खाते में डाली जाने वाले किश्त के एवज में नगर परिषद के कर्मचारी द्वारा 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। यह आरोप हितग्राही ने एसडीएम जयति सिंह को ज्ञापन देकर लगाया है।
 
ज्ञापन में हितग्राही देवेन्द्र परिहार पुत्र अमर सिंह परिहार निवासीपिछोर वार्ड क्रमांक 1 कल्याणपुर ने बताया कि शासन द्वारा आवास के लिए मुझे पहली किश्त का भुगतान हो चुका है और उस राशि से मैंने अपने आवास का कुछ हिस्सा बना लिया है। आवास का निर्माण पूरा कराने के लिए दूसरी किश्त का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में मैंने जबपिछोर नगर परिषद के कर्मचारी मनोज शर्मा से बात की तो उसने कहा कि पहले 10 हजार रुपए रिश्वत दोए तब दूसरी किश्त खाते में आएगी। जिस हितग्राही ने कर्मचारी को 10 हजार रुपए दे दिए। उसके खाते में दूसरी किश्त पहुंच गई हैए लेकिन मैंने रिश्वत नहीं दी तो मेरे खाते में दूसरी किश्त नहीं डाली गई है। हितग्राही ने बताया कि दूसरी किश्त के अभाव में उनका आवास अधूरा पड़ा है। परिवार के लोगों को सर्दी के मौसम में खुले में सोना पड़ रहा है। हितग्राही ने एसडीएम से मांग की है कि उसकी दूसरी किश्त का भुगतान कराया जाए और रिश्वत मांग रहे नगर परिषद कर्मचारी मनोज शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...