ग्वालियर-
ग्वालियर झांसी हाईवे स्थित सिंध नदी पुल के पास स्थित बमरौली मंदिर के पास ट्रैक्टर और मिनी ट्रक में भिड़ंत हो गई। इसमें ट्रैक्टर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि वाहनों की भिड़ंत में किसी प्रकार जनहानि नहीं हुई। हादसे के कारण सड़क के दोनों ओर लगभग एक किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं।
बताया गया है कि मंगलवार को सुबह ट्रैक्टर डबरा की ओर आ रहा था और पाइप से लोड मिनी ट्रक दतिया की ओर जा रही थी। सिंध नदी के पास बमरौली मंदिर के पास पहुुंचते दोनों वाहन एक.दूसरे से टकरा गए। ट्रैक्टर के मिनी ट्रक में फंस जाने के कारण हाईवे मार्ग जाम हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को साइड में कराया गया। तब जाम खुल सका।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal