ग्वालियर-
खंडवा और शाजापुर के बाद गुना जिले में एक किसान ने जहरीला पदार्थ पीकर जान दे दी। आत्महत्या के पीछे कर्ज का कारण सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि किसान के पास 10 बीघा जमीन थी, जिसे हर साल साहूकारों को बटिया पर दे देता था। बीते साल भी किसान नागजी ने अपनी ज़मीन प्रमेन्द्र भार्गव नाम के साहूकार को बटिया पर दी थी। प्रमेन्द्र भार्गव ने बैंक कर्मचारियों के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा किया और किसान की ज़मीन को गिरवी रखवा दिया।

बैंक का नोटिस जब किसान नागजी के घर पहुंचा तब उसे मामले की जानकारी हुई। नागजी ने उक्त मामले की शिकायत शपथ पत्र देकर बमोरी थाने में की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। परेशान हो किसान ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 15 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई है
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal