Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

रेत माफिया हावी तहसीलदार की कनपटी पर कट्टा अड़ाकर बदमाश चार ट्रैक्टर-ट्राली छीन ले गए

ग्वालियर -डबरा रजियावर रेत खदान से रविवार देर शाम अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रालियों को जब्त कर थाने ला रहे तहसीलदार सीताराम वर्मा की कनपटी पर कट्टा अड़ाकर बदमाश चार ट्रैक्टर-ट्राली छीन ले गए।
 
इस दौरान तहसीलदार किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे। हालांकि बदमाश एक ट्रैक्टर-ट्राली व एक जेसीबी मशीन नहीं ले जा सके। बाद में पुलिस इन्हें जब्त कर थाने लाए। रजियावर खदान पर अवैध तरीके से रेत की उत्खनन की सूचना मिलने पर एसडीएम जयति सिंह व तहसीलदार सीताराम वर्मा कार्रवाई के लिए पहुंचे।
 
 
इस दौरान खदान से एक जेसीबी मशीन एवं 5 ट्रैक्टर-ट्रालियों को जब्त किया गया। कार्रवाई के बाद एसडीएम चलीं गईं और जब्त ट्रैक्टर-ट्रालियों व जेसीबी को आगे की कार्रवाई के लिए तहसीलदार से कह दिया। तहसीलदार इनके साथ डबरा तहसील परिसर आने के लिए निकले।
 
 
चीनौर रोड के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक भागने लगा। जिस पर तहसीलदार वर्मा ने होमगार्ड सैनिकों को अपनी जीप से भेजकर पकड़ने के लिए कहा। जब वह पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पास खड़े थे तभी तीन बाइक पर छह लोग व जीप में सवार आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनकी कनपटी पर कट्टा अड़ाकर चार ट्रैक्टर-ट्रालियों को लूटकर ले गए।
 
ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक भागने लगा तो बदमाश खदान से ही पीछे से लग गए थे। थाने में मामला भी दर्ज कराया जाएगा। -सीताराम वर्मा, तहसीलदार, डबरा
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...