Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

स्टीकर लगे फल, सब्जियां सेहत के लिए हानिकारक,ये है मुख्य वजह

ग्वालियर- स्टीकर लगे फल और सब्जियां यदि आप बाजार से खरीदते हैं तो इसे बंद कर दें क्योंकि इनमें लगे ग्लू यानी गोंद से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसआइ) ने कुछ समय पूर्व एक एडवाइजरी जारी करके ग्राहकों को स्टीकर लगे फल-सब्जियां नहीं खरीदने की सलाह दी थी। इस तरह के फल-सब्जियों को सेहत के लिए खतरनाक बताते हुए एफएसएसआइ ने इनकी बिक्री रोकने कहा था, बावजूद इसके शहर के बाजारों और मॉल में स्टीकर लगे फल और सब्जियों की जमकर बिक्री की जा रही है। रोक के बाद भी फूड विभाग कोई कार्रवाई नहीं करते हैं।
इसलिए लगाते हैं स्टीकर
इस तरह के स्टीकर फल और सब्जियों पर इसलिए लगाए जाते हैं ताकि आमजन को ये आकर्षित कर सकें, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं होता है। लोगों को भ्रमित करने के लिए ये स्टीकर लगाए जाते हैं और उन पर बेस्ट क्वालिटी आदि लिखा होता है। इनका क्वालिटी से किसी तरह का कोई लेना-देना नहीं होता है।
कई बार स्टीकर के नीचे के हिस्से में फल का रंग और गुणवत्ता भी खराब हो जाती है। स्टीकर में लगे गोंद में खतरनाक केमिकल होते हैं। ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। शहर में बिकने वाले सेव, अनार, कीवी, मौसम्मी, चीकू आदि पर इस तरह के स्टीकर लगे हुए देखे जा सकते हैं।
“एफएसएसआइ ने स्टीकर लगे फल और सब्जियों की बिक्री पर रोक लगाई थी। बाजार में यदि इस तरह के फल और सब्जियां बेची जा रही हैं, तो यह गलत है। जल्द ही फूड विभाग की टीम इन पर कार्रवाई करेगी।”
रवि शिवहरे, फूड सेफ्टी अधिकारी
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...