ग्वालियर- भाई से पार्क में हुए झगड़े के बाद करीब 4 हमलावरों ने व्यापारी के घर हमला बोल दिया। वह लोग दरवाजा तोडकऱ घर में घुस गए। व्यापारी की पत्नी और उनके बच्चों को धमकाया। इससे पहले व्यापारी के भाई की पिटाई भी कर चुके थे। हमलावरों से घबराई पत्नी ने व्यापारी को फोन कर घटना बताई। व्यापारी ने तुरंत पुलिस को फोन कर दिया। कुछ देर बाद वह भी घर पहुंच गया। लेकिन हमलावर भाग चुके थे।
बताया जाता है एक हमलावर को व्यापारी का बेटा पहचानता है। उसने उसका नाम भी बताया। हमला सीपी कॉलोनी कमल अग्रवाल के घर हुआ। कमल पैकेजिंग का कारोबार करता है। उसने बताया शनिवार को छोटे भाई उल्लास का घर के पास बने पार्क में कुछ लोगों से विवाद हो गया था। उन लोगों ने उल्लास की पिटाई कर दी। बच्चों ने देखा तो मां को आवाज देकर बुलाया कि कुछ लोग चाचा को पीट रहे हैं। पत्नी छाया मौके पर पहुंची और उल्लास को घर ले आई। फिर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। पीछे से हमलावर भी आ गए। उन्होंने गाली गलौज करते हुए दरवाजा को धक्का देना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद दरवाजा तोडकऱ घर में घुस आए। पत्नी और बच्चोंको धमकाकर जान से मारने की धमकी दी। एक युवक ने आकर उन्हें बचाया। पत्नी का फोन आने पर वह भी आ गए। हमले की सूचना पर टीआइ सुधेश तिवारी भी मौके पर पहुंचे। बाद में कमल मुरार थाने गए और हमलावर योगेश पचौरी, राज और उनके दो साथियों पर मामला दर्ज कराया।
युवक बीच में नहीं आता तो पता नहीं क्या करते
कमल का कहना है हमलावर घर में घुस आए तो एक युवक पीयूष तोमर ने आकर बीच-बचाव किया। उसने हमलावरों को समझाया तब वह मानें। अगर पीयूष बीच-बचाव नहीं करता तो हमलावर पता नहीं क्या करते। हमलावरों की हरकत से मेरा पूरा परिवार दहशत में है।
एक की पहचान
घर में घुसकर हमला करने वाले एक युवक को व्यापारी का बेटा पहचानता था। उसने ही घरवालो ंको एक हमलावर का नाम बताया। हमलावर भी सीपी कॉलोनी मे ही रहता है।तलाश की जा रही है
घर में घुसकर हमला किया
है। इस पर मारपीट, जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है। दो हमलावरों के नाम भी सामने आए है। जिनकी तलाश की जा रही है।
सुधेश तिवारी, टीआइ मुरार थाना
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal