Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*उर्वरक की चार दुकानें निलम्बित, सील की गई एक दुकान*

– *जिला कृषि अधिकारी की जांच में मिली खामियां*

बलिया: बेल्थरारोड में निर्धारित मूल्य से अधिक पर खाद बेचे जाने पर चार उर्वरक की दुकानों को निलंबित कर दिया गया। जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार पटेल ने चौकिया मोड़ पर स्थित चार उर्वरक की दुकानों पर औचक निरीक्षण किया तो कई सारी कमियां मिल गई। मैसर्स शुभम खाद भंडार, कृषि सेवा केंद्र, आशुतोष खाद भंडार केंद्र व दित्या खाद भंडार पर कृषि अधिकारी ने जांच की। इस दौरान स्टॉक एवं मूल्य अंकित नहीं हुआ मिला जो कि प्रथम दृष्टया कालाबाजारी को दर्शाता है। वहां मौजूद स्थानीय लोगों से भी बातचीत करने पर पता चला कि विक्रेताओं द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर यूरिया उर्वरक बिक्री की जाती है और इतना मूल्य नहीं देने पर खाद नहीं देने की चेतावनी दी जाती है। स्थानीय लोगों ने इसकी लिखित शिकायत भी दी। इस पर कृषि अधिकारी ने चारों विक्रय केंद्रों के विक्रय प्राधिकार पत्र को निलंबित कर दिया। आशुतोष खाद भंडार पर पीओएस मशीन का संचालन नहीं होने के साथ घोर कालाबाजारी की आशंका पर सील भी कराया।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...