बलिया: मण्डलायुक्त जगत राज ने शनिवार को कलेक्ट्रेट का सघन निरीक्षण किया। विभिन्न अनुभागो में जाकर कर्मचारियों से दस्तावेजों के रखरखाव एवं कार्यप्रणाली का जायजा लिया। अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों को सही ढंग से सुरक्षित तरीके से रखने के निर्देश दिए।*मतदाता सूची के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ की वार्ता*बलिया: मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में वार्ता की। कहा, जो राजनीतिक दल बूथ लेवल एजेंट की सूची नहीं दिए हैं, तत्काल दे दें। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल एजेंट को बीएलओ मतदाता सूची देंगे, जिसका वह अवलोकन कर लें। यह देख लें कि वह गलत तो नहीं है। अगर कहीं कोई गलती पाई जाए तो उसे संज्ञान में लाया जाए। उन्होंने कहा विशेष तौर पर 18 वर्ष से कम और 100 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं का सूची में निरीक्षण जरूर कर लिया जाए। शुद्ध मतदाता सूची तैयार करना है। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि कहीं डुप्लीकेट मतदाता हो तो उन्हें चेक कर लिया जाए।*राजस्व व विकास कार्यो की समीक्षा*- कमिश्नर ने कहा कि संग्रह अमीन के राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए पत्र भेजने की कार्रवाई की जाए। विद्युत देयों की वसूली बहुत कम होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। एंटी भू माफिया में कार्रवाई न होने पर कहा कि इस संबंध में खासतौर से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना की प्रगति से भी असन्तुष्ट दिखे। जिले की विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों का निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। हर हाल रिजल्ट चाहिए। पूरी समीक्षा में चिकित्सा विभाग और राजस्व विभाग का कार्य ठीक नहीं मिला। कमिश्नर ने सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों के जीपीएफ व पेंशन देयों को तत्काल देने के निर्देश दिए। प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, एडीएम मनोज सिंघल, नगर मजिस्ट्रेट डॉ विश्राम सहित सभी एसडजेम मौजूद थे।
*बलिया कलेक्ट्रेट का मंडलायुक्त ने किया सघन निरीक्षण*
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal