Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*कार्यशाला में बताया गया पाइप पेयजल योजना का महत्व*

– *जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में हुई एक दिवसीय कार्यशाला*

– *सम्बन्धित ग्राम प्रधान व सचिव को योजना के उद्देश्य व कार्य की दी गई जानकारी*

बलिया: राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत पाइप पेयजल योजनाओं के संचालन से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुआ। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत की अध्यक्षता में हुई इस कार्यशाला में नई और पुरानी सभी पाइप पेयजल योजनाओं के अनुरक्षण एवं रखरखाव के संबंधित जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने योजना के उद्देश्य व कार्य के साथ वित्तीय और तकनीकी जानकारी साझा की। शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए संचालित योजना की महत्ता को भी विस्तार से समझाया। सभी खंड विकास अधिकारियों के अलावा पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि इन परियोजनाओं का संचालन निर्बाध रूप से होना चाहिए। इसमें ग्राम पेयजल स्वच्छता समिति भी सक्रिय भूमिका में रहे। सीडीओ बद्रीनाथ सिंह व डीडीओ शशिमौली मिश्रा ने पाइप पेयजल योजना से तहत कनेक्शन चार्ज से लगायत ग्राम पंचायत के कार्य से जुड़ी हर जरूरी जानकारी साझा की। कहा कि पानी की गुणवत्ता से प्रभावित पंचायतों में पाइप द्वारा शुद्ध पानी की सप्लाई प्राथमिकता पर देने पर जोर है। ग्राम प्रधान और सचिव की जिम्मेदारी से भी अवगत कराया। कार्यशाला में खंड विकास अधिकारी और एडीओ पंचायत संबंधित गांव के प्रधान, सचिव, जल निगम, मनरेगा व नीर निर्मल परियोजना से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...