ग्वालियर-
ग्वालियर सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शनिवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने रेल मंत्री से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर से कर्नाटक संपर्क क्रांति एवं चेन्नाई दोरंतो एक्सप्रेस का स्टॉपेज ग्वालियर में करने का आग्रह किया है। रेल मंत्री ने भी आश्वासन दिया है कि वह इस मामले में पूरा प्रयास करेंगे।
कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का स्टॉपेज मिलता है तो यह हजरत निजामुद्दिन से सुबह 6.25 बजे रवाना होकर सुबह 10.50 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। इसके बाद झांसी, भोपाल, नागपुर, कांचीगुड़ा, होते हुए अगले दिन शाम 7.35 बजे यशवंतपुर कर्नाटक पहुंचेगी। इसी प्रकार चेन्नाई दोरंतो एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दिन से दोपहर 3.45 बजे रवाना होकर शाम 7.15 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। यह ट्रेन सप्ताह में केवल दो दिन मंगलवार एवं शनिवार को ही हजरत निजामुद्दीन से चलेगी, जबकि मंगलवार शुक्रवार को चेन्नाई से चलेगी। गौरतलब है कि इसके पूर्व भी अटलजी के जन्मदिन पर शहर को ट्रेनों की सौगात मिलती रही है। 2014 में सुशासन एक्सप्रेस जबकि 25 दिसंबर 2017 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर शहर को बैंगलुरू राजधानी की सौगात मिली थी
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal