ग्वालियर –
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर नेकहा है कि विधानसभा चुनाव भलेही हमारे अनुकूल नहीं आए हैं,लेकिन आत्मनिरीक्षण करेंगे, जोकमियां हैं उन्हें दूर कर लोकसभाचुनाव में वापसी करेंगे।
विधानसभा चुनाव में जो हुआ सो हुआ। उसे अब भूलकर हमें लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटना है। वैसे भी विधानसभा चुनावों में पार्टी को कांग्रेस से अधिक वोट मिला है। मायने यही हैं कि जनता ने भाजपा की नीतियों और काम-काज को सराहा है। केवल गणित कुछ इस तरह का बैठा कि हम कुछ सीटों से सरकार बनाने से चूक गए।
दिलासा भरी यह समझाइश स्थानीय सांसद व केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर नेमोदी हाउस में भारतीय जनता युवा मोर्चा की संभागीय बैठक में दी। बैठक में संभाग प्रभारी बंशीलाल गुर्जर, मनोहर ऊंटवाल, संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय, प्रदेश जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिले से विवेक चौहान, आलोक डंगस, सीपी मिश्रा, विनय जैन, गिर्राज व्यास, निखिल विजयवर्गीय, हरीश यादव आदि उपस्थित रहे। बैठक के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सुबह 11.30 बजे ही बुला लिया गया था। शुरुआती दौर में बंशीलाल गुर्जर, मनोहर ऊंटवाल, शैलेन्द्र बरुआ ने 12 जनवरी से युवा मोर्चा के आयोजनों को लेकर चर्चा की। दोपहर लगभग 2 बजे केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर बैठक में शामिल हुए।
हार से हारें नहीं और अधिक ऊर्जा से करें काम
मंत्री तोमर ने युवा मोर्चा पदाधिकारियों से कहा कि इस बार युवा मोर्चा को जो भी काम सौंपे गए, उसमें वह अपनी क्षमता का 30 प्रतिशत ही दे पाया। उन्होंने युवा मोर्चा के अपने दिनों का उदाहरण देते हुए बताया कि वह किस तरह काम करते थे। उन्होंने कहा कि अब मोर्चा हर काम में अपनी क्षमता का कम से कम 70 प्रतिशत दे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे। विधानसभा चुनाव की हार को भूलकर आगे की जीत सुनिश्चित करने का काम करे।
सारी ताकतें एकजुट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र निर्माण के कार्यों से घबराकर तमाम विरोधी ताकतें एकजुट हो गई हैं। इन ताकतों के एकजुट होने से हमें निराशा में नहीं आना है। केवल उप्र में जरूर सपा जैसी पार्टियों के गठबंधन में जाने से दिक्कत आ सकती है। अन्य प्रांतों में गठबंधन से लोकसभा चुनाव के नतीजों पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। बैठक में 12 जनवरी से होने वाले आयोजनों की भी जानकारी दी गई।
– 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस।
– नेशन विद नमो वॉलंटियर नेटवर्क के जरिए युवाओं को जोड़ना।
– 15 जनवरी से 10 फरवरी तक विश्वविद्यालय स्तर पर युवा संसद का आयोजन।
– 15 जनवरी से 15 फरवरी तक कमल कप खेल प्रतियोगिता।
जाम में जूझते रहे लोग एक घंटे तक लगा रहा राजगढ़ रोड पर जाम
यह भी पढ़ें
– 12 जनवरी से कॉलेज स्तर पर कैंपस एंबेसडर नेटवर्क का आयोजन।
-12 जनवरी से यूथ आईकॉन नेटवर्क अभियान की शुरुआत।
-12 जनवरी से नव मतदाताओं को जोड़ने के लिए ‘पहला वोट- मोदी को’संकल्प अभियान।
-12 जनवरी स्लोगन लेखन, लोगो प्रतियोगिता।
– 25 से 31 जनवरी तक नगर निगम स्तर पर नेशन विद नमो लेखक सम्मेलन।
– 1 से 15 फरवरी तक जिला स्तर पर विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन।
– 1 फरवरी से 15 फरवरी तक जिला स्तर पर कमल युवा महोत्सव।
– 16 से 22 फरवरी तक विश्वविद्यालय स्तर पर राज्य स्तरीय युवा टाउन हॉल।
– 2 मार्च को विधानसभावार कमल संदेश मोटर सायकिल महारैली।
– 3 मार्च से वन बूथ-टेन यूथ टोली का गठन।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal