Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नपानि सिंगरौली द्वारा “स्वच्छ खुला मंच” का कार्यक्रम हुआ संपन्न सामाजिक संस्थाओं एवं छात्रों ने स्वच्छता पर किये प्रश्नोउत्तर, लिये गये सुझाव बेहतर बनाने हेतु।।।।

बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक संचालनालय पत्रानुसार “सतरंगी लाइफ अभियान” को संचालित किये जाने हेतु निर्देशित है कि नगर निकाय स्तर पर नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त शिवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में “स्वच्छ खुला मंच”का कार्यक्रम आयोजक- ज्वाला संस्थान आईसीटीम राहुल नागर (प्रोजेक्ट

कोऑर्डिनेटर) गजेंद्र सिंह (उप प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर) नेतृत्व में आज दिनांक 24/12/2018 को राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम बैढन में सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक “स्वच्छ खुला मंच” में जनभागीदारी के रूप में जनप्रतिनिधि /

मीडिया आम नागरिक महिलाएं छात्र-छात्राएं आर.डब्लू.ए./एम.डब्लू.ए. सामाजिक संस्थाएं – एनजीओ धार्मिक संस्था – व्यापारी इत्यादि ने भाग लिया और अपने – अपने जरूरी सुझाव एवं वक्तव्य लिये एवं दिये गये और जिससे नगर पालिक निगम सिंगरौली को साफ – सफाई व स्वच्छ बनाने में आये हुये जनप्रतिनिधि व सामाजिक संगठनों ने सहयोग करने एवं हम सब मिलकर बेहतर करने की घोषणा की ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नपानि सिंगरौली महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार, नपानि अध्यक्ष – चन्द्रप्रताप विश्वकर्मा, आयुक्त – शिवेंद्र सिंह रीवा संभाग से पीआईयु- दिग्विजय सिंह, नीलेश सहित 35 संस्थाओं ने भाग लिया और उचित प्रश्नोत्तर करने वालो को पुरस्कार स्वरूप गिफ्ट व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और स्वच्छ्ता बनाये रखने सम्बन्धिन्त शपथ दिया गया और कचरा वाहन में ही कचरा डाले यंत्र – तंत्र कचरा न फेंके अगर कचरा वाहन नही आता है या साफ – सफाई व नाली जाम है नगर पालिक सिंगरौली कार्यालय सूचना जरूर देवे तत्काल 4-5 घण्टे में कार्य को किया जायेगा ।

वही पर समाजिक संस्थाओं स्वतंत्र समाज समिति सिंगरौली के आशीष शाहवाल ने स्वच्छता संबंधित देवरा को गोद लिया वहीं युवा टीम सिंगरौली नगर पालिक निगम सिंगरौली के साथ सभी स्वच्छता की गतिविधियों में सहभागी बनेगा, मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी रेहाना सिद्दीकी ने नगर पालिक निगम सिंगरौली को सफाई कर्मियों को आने वाले समय में सम्मानित करेगा, सनशाइन स्कूल संचालक मोबिन अंसारी ने चैरिटी करके स्वच्छता के लिये वार्डो में नपानि के साथ मिलकर सहयोग करने की घोषणा की ।

मौके पर “स्वच्छ खुला मंच” में उपायुक्त आरपी बैस, कार्यपालनयंत्री – व्हीपी उपाध्याय, स्वच्छता टीम दिल्ली अमित सिंह, स्वच्छता नोडल अधिकारी – संतोष पाण्डेय, पार्षद- लगनधारी वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक – राजीव सिंह, जितेंद्र सिंह, संतोष तिवारी, युवा टीम से वरिष्ठ युवा- राजमोहन श्रीवास्तव, अनिमेष, सौरभ दुबे, इंजी. आशीष शुक्ला, अनिल सोनी, राजाराम केशरी, अशोक त्रिपाठी, नगर निगम के सफाई कर्मी सहित अन्य संस्थाओं से आये हुये सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यापारी, छात्र-छात्राएं भारी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...