ग्वालियर-
पिता से नाराज एक 23 वर्षीय युवती मॉल की दूसरी मंजिल की रेलिंग पर चढ़ गई। अभी वह कूद पाती तभी पास ही खड़े कुछ लोगों ने उसे हाथ पकड़कर खींच लिया। घटना शाम 4 बजे फूलबाग स्थित मॉल की है। युवती मॉल में ही एक शॉप पर कर्मचारी है। पिता चाहता था कि वह यह नौकरी न करे, जबकि युवती नौकरी करने पर अड़ी थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवती व उसके पिता को थाने लाया गया। यहां पुलिस को देख युवती और उसके परिजन ने आपस में सुलह कर ली।
बहो़उापुर निवासी 23 वर्षीय रानी (परिवर्तित नाम) फूलबाग स्थित मॉल में एक फैशन कलेक्शन शॉप पर कर्मचारी है। युवती के परिजन कई बार उसकी इस नौकरी को छोड़कर कोई भी दूसरा काम करने के लिए कह चुके थे। पर युवती भी इसी शॉप पर काम करने की जिद पर अड़ी थी। रविवार शाम 4 बजे के लगभग युवती के पिता व अन्य परिजन उसकी दुकान पर पहुंच गए। उन्होंने दुकान मालिक को भी सुनाना शुरू कर दी। साथ ही बेटी को दुकान से हटाने के लिए कहा। इस पर बेटी विचलित हो गई। वह दौड़ती हुई मॉल की दूसरी मंजिल पर पहुंची ओर रेलिंग से कूदने के लिए लटकने लगी। तभी वहां उसके पीछे खड़े कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और कूदने से रोका। यह सीन होने से वहां हंगामा हो गया और भीड़ गई है। तामाश होते देख तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पहुंची दोनों पक्षों को थाना ले आई। बाद में दोनों पक्षों में सुलह हो गई। इस मामले में किसी भी तरफ से कोई शिकायत नहीं है।
पहले भी हो चुकी है घटनाएं
पिछले कुछ समय से मॉल में इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। कुछ समय पहले की बात है जब एक युवक ने मॉल की तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी थी।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal