Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

हाईकोर्ट ने तलघरों में पार्किंग कराकर रिपोर्ट पेश करने के लिए दो सप्ताह का दिया समय

ग्वालियर। हाईकोर्ट की युगल पीठ ने नगर निगम को तलघरों के मामले में रिपोर्ट पेश करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है। भवन अधिकारी को शपथ पत्र देकर बताना होगा कि तलघर में पार्किंग की व्यवस्था करा दी गई है।
मदन सिंह कुशवाह ने तलघरों के अवैध उपयोग के खिलाफ जनहित याचिका दायर की है। याचिका में तर्क दिया है कि तलघरों में दुकानें खोल दी गई हैं और सड़क पर वाहन पार्क किए जा रहे हैं। इससे सड़क पर जाम लगा रहता है। हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम ने तलघरों पर कार्रवाई की और रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की। कोर्ट ने यह कहते हुए रिपोर्ट को अमान्य कर दिया कि यह भरोसा करने लायक नहीं है। इसलिए भवन अधिकारी शपथ पत्र देकर बताएं कि तलघरों में पार्किंग करा दी गई है। शपथ पत्र के साथ रिपोर्ट पेश करने के लिए  नगर निगम के अधिवक्ता ने समय मांगा। कोर्ट ने दो सप्ताह का समय दे दिया।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...