ग्वालियर| ग्वालियर-झांसी रेल मार्ग पर अनंतपेठ-आंतरी के बीच शनिवार को 8 बजे रेलवे ट्रैक फ्रेक्चर हो गया, जिसकी वजह से झांसी से आने वाली मंगला एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को बीच के स्टेशनों पर रोकना पड़ा। मंगला एक्सप्रेस अनंतपेठ पर 45 मिनट खड़ी रही। रेलवे अफसरों का कहना है कि मालगाड़ी के गार्ड की सतर्कता से ट्रैक के फ्रेक्चर को समय पर देख लिया गया, नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी, क्योंकि इस ट्रैक पर कई ट्रेनें रवाना हो चुकी थीं। करीब 50 मिनट बाद जब ट्रैक ठीक हो गया तो ट्रेनों की आवाजाही सुचारू कर दी गई।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal