केआरएच में प्राइवेट रूम की मांग को लेकर एक मरीज के अटेंडेंट ने जमकर हंगामा किया। अटेंडेंट ने तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के समझाने के बाद भी अटेंडेंट शांत नहीं हुए, लिहाजा उन्हें प्राइवेट रूम दे दिया गया।
केआरएच में शिवानी को प्रसव पीड़ा के चलते गत दिवस गायनिक विभाग में भर्ती हुई थी। शिवांगी ने ऑपरेशन से एक बच्चे को जन्म दिया था। इसी के चलते परिजनों ने शनिवार को ही स्पेशल रूम लेने के लिए आवेदन लगाया था। आवेदन लगाते समय स्टाफ ने उन्हें शाम को रूम उपलब्ध कराने की बात कही। इस पर परिजन जब शाम को रूम लेने के लिए पहुंचे तो स्टाफ ने यह कहते हुए रूम देने से इनकार कर दिया कि जिनका आवेदन पुराना है उन्हें पहले दिया जाएगा। यह सुनकर परिजन हंगामा करने लगे। परिजनों ने हंगामा करते हुए टेबल पर रखा कांच भी तोड़ दिया।
अधिकारियों ने उन्हें काफी समझाया लेकिन वह प्राइवेट रूम की मांग पर अड़े रहे। हंगामा बढ़ता देख स्टाफ ने महिला को तत्काल 10 नंबर स्पेशल रूम स्वीकृत कर दिया। इसके बाद ही परिजन शांत हुए।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal