ग्वालियर-
कोचिंग से लौट रही छात्रा से बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर मोबाइल लूट ले गए। घटना कम्पू ईदगाह की है। घटना के बाद छात्रा ने शोर मचाया। इस पर वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने बाइक सवारों का पीछा किया और घेरकर दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी बाइक लेकर फरार हो गया है। तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों संदेहियों को हिरासत में ले लिया है।
कम्पू इन्द्रानगर निवासी 18 वर्षीय अनमोल पुत्री हनीफ खान 12वीं की छात्रा है। वह रॉक्सीपुल के पास रायसिंह का बाग में कोचिंग आती है। शाम 7 बजे जब वह कोचिंग से पैदल अपने घर के लिए निकली। अभी ईदगाह पहुंची तभी मोबाइल पर किसी का कॉल आया। बात करते हुए वह जा रही थी, तभी पीछे से बाइक सवार तीन लड़के गुजरे। बाइक पर सबसे पीछे बैठे लड़के ने झपट्टा मारा और अनमोल से मोबाइल छीन लिया। बाइक सवार आगे की तरफ स्पीड बढाकर भागे। तभी छात्रा ने शोर मचाया। पास से ही गुजर रहे मीडियाकर्मी सोनू भदौरिया ने छात्रा की आवाज सुनी तो बाइक बदमाशों के पीछे लगा दी। इसी समय आसपास के अन्य लोग भी उनके साथ हो गए। कुछ लोगों ने बाइक सवारों को आगे से घेर लिया। सोनू ने पब्लिक की मदद से बाइक सवार दो लड़कों को पकड़ लिया, जबकि एक साथी बाइक लेकर भाग गया है। पकड़े गए युवकों से मोबाइल मिल गया है। तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और संदेहियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। पकड़े गए संदेहियों की पहचान आदित्या शर्मा निवासी कटी घाटी व राघवेन्द्र शर्मा निवासी इंदरगंज के रूप में हुई है।
लगातार हो रही हैं वारदातें
पिछले कुछ दिनों में लगातार मोबाइल व पर्स झपट्टामारी की वारदातें हो रही हैं। बीते एक महीने में एक दर्जन से अधिक घटनाएं पुलिस के पास पहुंच चुकी है। पुलिस लगातार बाइक सवारों की तलाश में चेकिंग अभियान चला रही है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal