ग्वालियर-पंद्रह साल पुराने दिन वापस आ गए हैं,पुरानी लालटेन निकाल कर रख लो, भैंस के खूंटे पर खाट बिछाकर सोना शुरू कर दें, ।, अंधेर नगरी चौपट युग की शुरूआत हो चुकी है। शासन कोई भी चलाए हमारे दिल पर तो शिवराज का ही राज रहेगा। बीजेपी को वोट न देकर आपने बीजेपी को नहीं अपने बच्चों को धोखा दिया है। बकरे की अम्मा कब तक खैर मनाएगी। यह अजब-गजब कमेंट प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थक फेसबुक,व्हाटसएप से लेकर टिवटर तक ऐसे कमेंट लिख रहे हैं। वहीं कांग्रेस समर्थक भी उनके कमेंट के रोचक जवाब देने में जुटे हैं।
बीजेपी कार्यकर्ताओं के कमेंट में कांग्रेस को लेकर गुस्सा साफ दिख रहा है। कांग्रेसी भी जवाब में लिख रहे हैं कि मुझे बीजेपी कार्यकर्ता पर तरस आ रहा है। वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता पांच साल तक बे-बाधा सरकार चलने का पूरा भरोसा अपने कमेंट के जरिए दिला रहे हैं। पार्टीगत कमेंट के अलावा भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता व समर्थक व्यक्तिगत नेताओं और एकदूसरेपर कमेंट करने से भी नहीं चूक रहे हैं। मतगणना की शाम से ही सोशल मीडिया पर कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं का कमेंट वार लगातार जारी है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal