ग्वालियर -लोकसभा में गुना सीट से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर के सिंधिया राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें शूटिंग, क्रिकेट, आर्चरी और कार रेसिंग का शौक है। ज्योतिरादित्य की पत्नी प्रियदर्शनी भी दुनिया की टॉप-50 ब्यूटीफुल वुमंस की लिस्ट में जगह बना चुकी हैं। आइए जानते हैं ज्योतिरादित्य की लाइफस्टाइल और उनके राजनीतिक सफर के बारे में।

नाम: ज्योतिरादित्य सिंधिया
राजनीतिक दल: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जन्म तारीख: 1 जनवरी 1971
वाइफ: प्रियदर्शनी राजे सिंधिया
लोकसभा चुनाव-क्षेत्र : गुना जिला, मध्यप्रदेश
– 1993 में हावर्ड यूनिवर्सिटी से इकॉनोमी की डिग्री ली।
– 2001 में उन्होंने स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए की डिग्री हासिल की।
– पढ़ाई के बाद अमेरिका में ही साढ़े चार साल लिंच, संयुक्त राष्ट्र, न्यूयॉर्क और मार्गेन स्टेनले में काम का अनुभव लिया।
– ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रियदर्शनी राजे से 12 दिसंबर 1994 में शादी हुई। प्रियदर्शनी बड़ौदा के गायकवाड़ घराने की राजकुमारी हैं। एक बेटा महा आर्यमण और बेटी अनन्याराजे हैं।
– ज्योतिरादित्य के बेटे महाआर्यमन सिंधिया का जन्म नवंबर 1995 में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूलिंग पिता की तरह दून स्कूल, देहरादून से की है। फिलहाल वे अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी में मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे हैं। महाआर्यमन फेसबुक और ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं।
– ज्योतिरादित्य की बेटी अनन्या राजे का जन्म अप्रैल 2002 में हुआ था। वे दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल से पढ़ाई कर रही हैं। उन्हें हॉर्स राइडिंग के साथ एडवेंचर स्पोर्ट्स का शौक है।
ज्योतिरादित्य का राजनीतिक सफर
– ज्योतिरादित्य के पिता माधवराव सिंधिया का 30 सितंबर 2001 को विमान हादसे में निधन हो गया था।
– पिता के निधन के बाद ज्योतिरादित्य ने राजनीति में कदम रखा।
– फरवरी 2002 में गुना सीट पर उपचुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे। 2004 में हुए लोकसभा चुनाव में इसी सीट से वे दोबारा चुने गए।
– 28 अक्टूबर 2012 से25 मई 2014 तक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री रहे।
ज्योतिरादित्य को पसंद है कार रेसिंग
– स्कूली दिनों में ही ज्योतिरादित्य ने शूटिंग औऱ आर्चरी का शौक पूरा किया।
– पिता की तरह क्रिकेट में भी उनकी रुचि थी, जो आज तक बरकरार है।
– 10-12 साल की उम्र से ही कार रेसिंग का शौक लगा।
– मंत्री रहते हुए भी इन्होंने गाड़ी पर लालबत्ती नहीं लगाई।
ज्योतिरादित्य सिंधिया का आशियाना
– ज्योतिरादित्य सिंधिया 1874 में यूरोपियन शैली में बने महल जयविलास पैलेस में रहते हैं। इस शाही महल में कुल 400 कमरे हैं। महल की छतों पर सोना लगा है। इसके 40 कमरों में अब म्यूजियम है।

– इस पैलेस में रायल दरबार हॉल है। यह हॉल 100 फीट लंबा, 50 फीट चौड़ा और 41 फीट ऊंचा है।
– इसकी छत से 140 सालों से 3500 किलो के दो झूमर टंगे हैं। इन झूमरों को बेल्जियम के कारीगरों ने बनाया था।
– पैलेस के डाइनिंग हॉल में चांदी की ट्रेन है जो खाना परोसने के काम आती थी।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal