ग्वालियर-
झांसी रोड थानाक्षेत्र स्थितइंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल के बाहर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर सिक्युरिटी गार्ड बाहर आया तो तीन युवक भागते हुए दिखे हैं। जबकि दरवाजे के कांच में गोली लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सिक्युरिटी गार्ड की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
झांसी रोड थानाक्षेत्र स्थित झांसी रोड पर इंजीनियरिंग कॉलेज का हॉस्टल है। जिसमें राजेश शर्मा सिक्युरिटी गार्ड है। रविवार दोपहर 11.30 बजे जब राजेश पंप स्टार्ट करने जा रहा था। तभी हॉस्टल के बाहर से गोली चलने की आवाज आई। उसने देखा तो तीन लड़के भाग रहे थे। जब उसने पीछे देखा तो सीयू हॉल के कांच में गोली लगी थी। कांच टूट गया था। उसने हॉस्टल प्रबंधन के सूचना दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal