
बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न उपसंचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 17 जून से 26 जून तक ”नशा मुक्त भारत अभियान- विकसित भारत की पहचान” थीम के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया और इस अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं में नशा मुक्ति के प्रति चेतना जगाने के उद्देश्य से निबंध लेखन, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।
इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट और सराहनीय प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की उपसंचालक रेखा पांचाल द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वही पुरस्कार वितरण समारोह में सांदीपनि उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिर्रवाह एवं शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेढ़न की छात्राये मुख्य रूप से उपस्थित रहीं, जिन्होंने अभियान के दौरान अपनी कला और विचारों के माध्यम से नशा मुक्ति का प्रभावी संदेश दिया था।
उक्त कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में विभाग के योजना प्रभारी आदर्श सिंह एवं कार्यालय कर्मचारी शिवम पटेल सहायक ग्रेड-3की सराहनीय उपस्थिति और योगदान रहा।
वही उपसंचालक रेखा पांचाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि युवा शक्ति को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखकर ही हम एक विकसित भारत के सपने को साकार कर सकते हैं।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal