Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सिंगरौली किसान कांग्रेस ने मुख्य्मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन पत्रई-टोकन प्रणाली व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकरमूंग खरीदी अव्यवस्था, खाद संकट और नकली खाद बिक्री पर लगे रोक, हो कार्यवाही

बढ़ता कारवां (BK NEWS)सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला किसान कांग्रेस सिंगरौली (शहर) ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन रैली निकलकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

वही ज्ञापन में मूंग खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्था, ई-टोकन प्रणाली की जटिलता, समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने, नकली डीएपी खाद की बिक्री और बिजली समस्या सहित अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

वही किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे के नेतृत्व में सौंपे गये ज्ञापन में मांग की गई कि किसानों के हित में ई-टोकन व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और सुगम बनाया जाये और किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करायी जाये तथा नकली खाद बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाये ।
ज्ञापन में प्रदेश में मूंग की 100 प्रतिशत सरकारी खरीदी सुनिश्चित करने, जिले में किसानों को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति देने और खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने की मांग भी रखी गयी और साथ ही उपलब्ध खाद की वास्तविक जानकारी संबंधित विभाग द्वारा सार्वजनिक करने की मांग की गयी, जिससे किसानों को समय पर सही जानकारी मिल सके।

जिलाध्यक्ष मनोज दुबे ने कहा कि वर्तमान में किसान कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। यदि मांगों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं की गयी तो किसानों के हित में आंदोलन किया जायेगा।

उक्त अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम अशोक शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल, जिला किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष (शहर) मनोज दुबे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु शर्मा, कांग्रेस पार्षद रामगोपाल पाल, बंतो कौर, राम शिरोमणि शाहवाल, बालमुकुंद सिंह परिहार रूपेश चंद्र पाण्डेय, आशुतोष सिंह, पंकज सिंह मनोज सिंह सूर्या द्विवेदी, सीपी शुक्ला, सुदामा कुशवाहा, एडवोकेट उसैद हसन, अवनीश दुबे, विद्यापति शाह, गंगा शाह, बाबू जी गोस्वामी, रमाकांत पाल, रिंकू खान, सुषमा सिंह, विष्णु पाण्डेय, पुष्पराज सेन, मनोज शाह, विद्यासागर बैस, चंद्रिका पाण्डेय, मुकेश शर्मा, संध्या सिंह, हरिकमल बैस सहित कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में महिलाये पुरुष प्रदर्शन रैली कार्यक्रम व ज्ञापन पत्र सौपने मे उपस्थित रहे।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

नगर निगम सिंगरौली ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये कार्यशाला आयोजित

बड़े अपशिष्ट उत्पादकों का होगा पंजीयन बढ़ता कारवां (BK NEWS)सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला कलेक्टर ...