Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

उपखण्ड अधिकारी सिंगरौली ने किया शासकीय संस्थानों का औचक निरीक्षण

हस्ताक्षर कर विद्यालय से अनुपस्थित मिले दो शिक्षक, कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न शासकीय योजनाओं के सुचारू संचालन की जांच के लिए आज उपखण्ड अधिकारी सिंगरौली सुरेश जाधव द्वारा विभिन्न शासकीय उचित मूल्य दुकानों, विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

वही निरीक्षण के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकान जरहा में न तो दुकान का नाम प्रदर्शित मिला और न ही स्टॉक-भाव सूचीय इसके अतिरिक्त हितग्राहियों ने राशन वितरण में 1 किलोग्राम की कटौती किये जाने की शिकायत भी की और वहीं शासकीय उचित मूल्य दुकान खुटार बंद पायी गयी जिसे मौके पर खुलवाकर दुकान के सामने फैली गंदगी के लिये विक्रेता को कड़ी फटकार लगाते हुये स्वच्छता बनाये रखने के निर्देश दिये गये ।

वही शासकीय हाईस्कूल जरहा के निरीक्षण में शिक्षक सुनील कुमार पाण्डेय एवं के.एन. गुप्ता उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर करके स्कूल से नदारद मिले, जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने बात कही गयी और वही इसके साथ ही स्कूल में दर्ज संख्या की तुलना में बेहद कम मध्यान्ह भोजन तैयार करने पर संबंधित स्व-सहायता समूह के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश ब्लॉक रिसोर्स सेंटर को दिये गये ।

वही निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र खुटार की सहायिका ड्यूटी से अनुपस्थित पाई गईं और उपस्थित कार्यकर्ता गर्भवती महिलाओं से जुड़ी आवश्यक जानकारी उपलब्ध नहीं करा सकीं। उपखण्ड अधिकारी सिंगरौली ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही और आम जनता के हक में की जाने वाली कटौती कतई बर्दाश्त नहीं की जाये गी। लापरवाही बरतने वाले सभी संबंधितों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक व अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

www.bdhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

सिंगरौली किसान कांग्रेस ने मुख्य्मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन पत्रई-टोकन प्रणाली व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकरमूंग खरीदी अव्यवस्था, खाद संकट और नकली खाद बिक्री पर लगे रोक, हो कार्यवाही

बढ़ता कारवां (BK NEWS)सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला किसान कांग्रेस सिंगरौली (शहर) ने किसानों की ...