
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने व्यक्तिगत रूप से फरियादियों की समस्याये
बढ़ता कारवां (BK NEWS)सिंगरौली (जमुना सोनी)बैढ़न आज दिनांक 23 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.) द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गयी । जनसुनवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों एवं फरियादियों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये ।
वही जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने प्रत्येक फरियादी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि अन्य प्रकरणों में त्वरित एवं वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
महिला फरियादियों की शिकायतों को विशेष प्राथमिकता देते हुये महिला अधिकारियों द्वारा उनकी काउंसलिंग करायी गयी तथा उनकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई में नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर उमेश प्रजापति, थाना प्रभारी बैढ़न अशोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी विंध्यनगर अर्चना दिवेदी, थाना प्रभारी नवानगर अनिल पटेल, उप निरीक्षक शितला यादव, उप निरीक्षक स्वतंत्र रावत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सिंगरौली पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु सदैव प्रतिबद्ध है तथा जनहित में इस प्रकार की जनसुनवाई नियमित रूप से आयोजित की जाती रहेगी।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal