
बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन फरियादिया निवासी ग्राम बंजारी चौकी निवास थाना सरई जिला सिंगरौली (म.प्र.) चौकी आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 08/06/26 के सुबह 06 बजे वह अपने पाही घर चला गया था। नाती अपहृत बालक उम्र 10 वर्ष 05 माह, अपने छोटे भाई के साथ घर में खेल रहा था। समय शाम 06 बजे उसका लड़का फोन कर बताया कि नाती घर में नहीं है। तब वह घर आया व ढूंढने लगे। दो दिन तक पता तलाश किए नहीं मिलने पर चौकी निवास में रिपोर्ट किए। रिपोर्ट पर थाना सरई में अपराध क्रमांक 444/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान पता तलाश अपहृत बालक को 12 घंटे के अंदर मेमू ट्रेन में जोबा रेलवे स्टेशन के पास दस्तयाब किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तत्काल सघन तलाश अभियान
मामले की गंभीरता एवं अपहृत बालक के साथ किसी अनहोनी की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। अपहृत बालिका की तलाश हेतु चौकी प्रभारी सहित बालक की तलाश के लिए पुलिस की टीम को लगाया गया।
मेमू ट्रेन से अपहृत बालक की सकुशल दस्तयाबी
ट्रेन से भाग जाने के सूचना पर तत्काल पुलिस टीम व परिजनों को मेमू ट्रेन में रवाना किया गया और मेमू ट्रेन में जोबा रेलवे स्टेशन के पास बालक उम्र 10 वर्ष 05 माह को सकुशल दस्तयाब किया गया।
यह कार्यवाही पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाये जा रहे “मुस्कान अभियान” को सार्थक करने की दिशा में सिंगरौली पुलिस का एक महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्रयास है।
उक्त कार्यवाही चौकी प्रभारी निवास उप निरीक्षक सूरज सिंह, मार्तंड सिंह,अमरजीत पाल,आरक्षक सतेंद्र पांडे, प्रवीण पांडे का अहम भूमिका रही ।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal