
बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दो दिवसीय सिंगरौली प्रवास के दौरान अपनी अनूठी कला से सबका मन मोहने वाले ग्राम भरसेड़ी के बैगा आदिवासी कलाकारों को सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि ‘सिंगरौली महोत्सव’ के दौरान इन कलाकारों ने पारंपरिक ‘शैला नृत्य’ और ‘गुदुम वादन’ की ऐसी भव्य और आत्मीय सांस्कृतिक प्रस्तुति दी थी, जिससे अभिभूत होकर मुख्यमंत्री ने मंच से ही दल के प्रत्येक सदस्य को ₹10,000-₹10,000 की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थीऔर वही मुख्यमंत्री की इसी मंशानुसार सम्मान समारोह आयोजित कर बैगा आदिवासी कलाकारों का फूलमाला एवं गुलदस्ते से आत्मीय स्वागत किया गया और उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा घोषित ₹10,000 की सम्मान राशि के चेक सादर भेंट किये गये और इस उच्च स्तरीय सम्मान और प्रोत्साहन राशि से कलाकारों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कलाकारों ने इस सहृदयता के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि इस सम्मान ने ग्रामीण अंचल की लोक कला को एक नया गौरव प्रदान किया है, जिससे उनका हौसला और अधिक बढ़ा है।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आम जन उपस्थित रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal