Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

विश्व पर्यावरण दिवस पर गूंजा पर्यावरण बचाने का संदेश, सर्वहित जनकल्याण समिति का एनजीओ शुभारंभ।

सिंगरौली – विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर सर्वहित जनकल्याण समिति बड़ोखर द्वारा कालिंदी कुंवर पैलेस में एक भव्य एवं जन-जागरूकता से परिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर समिति के एनजीओ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति संतुलन तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति लोगों को जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसने पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई चेतना का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवसर जनपद अध्यक्ष प्रणव पाठक, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री ध्रुव सिंह, भाजपा बरगवां मंडल अध्यक्ष मकरध्वज (मंगल) सिंह तथा महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के संस्थापक सुशील शुक्ला उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से वृक्षारोपण, स्वच्छता, जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग का प्रभावी संदेश दिया गया, जिसे उपस्थित जनसमुदाय ने सराहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला मंत्री ध्रुव सिंह ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा केवल सरकार की नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने “जल ही जीवन है” के संदेश को अपनाते हुए जल संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ता जल संकट अब वैश्विक चुनौती बन चुका है, जिसका समाधान वृक्षारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक के सीमित उपयोग तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता से ही संभव है। सर्वहित जनकल्याण समिति बड़ोखर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ पत्रकारों सहित मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा, देवसर ब्लॉक समन्वयक प्रभुदायल शर्मा, सर्वहितकारी हॉस्पिटल संचालक डॉ. सुशील पाल, पूर्व प्राचार्य लीला देवी, नगर परिषद बरगवां अध्यक्ष प्रमिला वर्मा, वार्ड पार्षद अर्चना, सर्वहित जनकल्याण सेवा समिति की पदाधिकारी सोनू विश्वकर्मा, राजकुमार कुशवाहा, अनीता विश्वकर्मा, अनु देवी वैश्य, दिनेश पाल, राजेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा, अरुण बियार एवं लाल बहादुर वैश्य, अंचल तिवारी,अनिल शाह की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, युवा वर्ग एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर सर्वहित जनकल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष अंबिका विश्वकर्मा ने कहा कि “पर्यावरण है तो भविष्य है। आइए, मिलकर धरती को हरा-भरा बनाएं। यदि आज हम प्रकृति के प्रति जागरूक नहीं हुए तो आने वाला कल संकटों से भरा हो सकता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा।” कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...