कुलदीप सिंह (सन्नी)

Bk-NEWS/सिंगरौली/मोरवा: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन विस्तार के तहत सिंगरौली में महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। जितेन्द्र पटवारी के निर्देशानुसार पार्टी के उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ में सुरेंद्र गुप्ता को सिंगरौली शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति प्रकोष्ठ के प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान की सहमति से की गई है। नियुक्ति पत्र में प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ल ने विश्वास जताया है कि सुरेंद्र गुप्ता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
गौरतलब है कि सुरेंद्र गुप्ता सिंगरौली जिले के मोरवा क्षेत्र से पूर्व पार्षद रह चुके हैं और स्थानीय स्तर पर एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पहचान रखते हैं। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal