मोरवा में 5 फरवरी को होगा भव्य हिन्दू सम्मेलन, मोटरसाइकिल यात्रा से होगी शुरुआत।
कुलदीप सिंह (सन्नी)

BK-NEWS | सिंगरौली | मोरवा:- सिंगरौली जिले के मोरवा उपनगर में समस्त हिन्दू समाज के तत्वावधान में गुरुवार, 5 फरवरी 2026 को वीर शिवाजी एवं महाराणा प्रताप की स्मृति में एक भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन केशव उद्यान, वार्ड क्रमांक 09, मोरवा में किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12:00 बजे मोटरसाइकिल यात्रा से होगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। इसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे गौ माता पूजन एवं कन्या पूजन संपन्न किया जाएगा।
अपरान्ह 3:00 बजे उद्बोधन कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें वक्ताओं द्वारा हिन्दू समाज की एकता, समानता एवं धर्म रक्षा पर अपने विचार प्रस्तुत किए जाएंगे।
इसके बाद अपरान्ह 4:00 बजे भारत माता की आरती की जाएगी तथा 4:30 बजे से महाप्रसाद वितरण का आयोजन होगा।
आयोजकों ने मोरवा सहित आसपास के क्षेत्रों के समस्त नागरिकों से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
आयोजकों का कहना है इस सम्मेलन का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक चेतना को जागृत करना और हिन्दू समाज को संगठित करना है।
आयोजकों ने बताया कि
“हमारा धर्म – हमारी पहचान – हमारी शक्ति”
के मूल मंत्र के साथ यह सम्मेलन समाज को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करेगा।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal