मामला पहुंचा एसपी कार्यालय के जनसुनवाई में, बना जांच का विषय

बढ़ता कारवां (BK NEWS) बैढ़न सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न पीड़ित राजलाल वैश्य पिता भागवत वैश्य उम्र लगभग 40 वर्ष ग्राम बरहपान पो. पिपरा कुरंद थाना बैढ़न निवासी से बलियरी निवासी पवन कुमार वैश्य पिता मायाराम बैश्य ने कलिंगा कम्पनी खड़िया में नौकरी लगाने के नाम पर ₹40 हजार फोन पे के माध्यम से ले लिये है जो आज कल करके लगभग 6 महोने बीता दिया और वही इसके बाद पैसा वापस न देना पड़े गाली गलौच, धमकी वगैरह दिया जा रहा है और वही कोतवाली थाना में लिखित सूचना दी गयीं है।
वही पीड़ित पक्ष राजलाल वैश्य के द्वारा बताया गया कि लगभग 6 माह से आजकल करके घुमा रहे है और कोतवाली थाना से लेकर एसपी कार्यालय के जनसुनवाई में गाली गलौच, रूपये न वापस करने को पवन कुमार वैश्य द्वारा धमकी दिया जा रहा है पीड़ित पक्ष काफ़ी परेशान व आहत है और वही दूसरे से कर्ज लेकर प्राइवेट नौकरी करने के लिये प्रयास किया था उसमे भी मामला सामने आया है जो भी हो पुलिस के जांच के बाद सामने आयेगा और वही नौकरी लगाने के नाम पर लोग सतर्क रहे।
www.badhtakarwan.con
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal