ब्रेकिंग न्यूज:- दिनांक 03/10/2025

उपचार हेतु स्थानियों की मदद से पहुंचा जिला अस्पताल, बना जांच का विषय
बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न कोतवाली थाना बैढ़न अंतर्गत बलियरी वार्ड 39 वृन्दावन चौक (सूरदास चौराहा) के पास आज तड़के सुबह ईटा लदा एलपी ट्रक सकरा सड़क होने से जा पलटा, जिसमे 1 चालक, 4 मजदूर घायल है जिसे स्थानियों लोगो की मदद से उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजवाया गया एक की हालत बहुत नाजुक है ।
वही स्थानीय जन व वार्ड पार्षद 39 प्रतिनिधि अमित यादव ने गंभीर आरोप लगाया है कि अमृत नल ज़ल योजना 2.0 के अंतर्गत पाइप लाइन 8 माह पूर्व सडक तोड़ी गयी थी जिसे आज दिनाँक तक नहीं नहीं बनायीं गयी और दाहिने साइड गैस पाइप लाइन द्वारा सडक तोड़ी गयी है जिसमे आये दिन कुछ न कुछ घटना होती रहती है नगर निगम प्रशासन का घोर लापरवाही प्रतीत हो रहा है नवागत आयुक्त महोदया का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूँ ।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal