Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

एसडीएम से की गई शिकायत निर्देशित पत्र को हल्का पटवारी रखा ठंडा बस्ते में मामला लेना चाहिए संज्ञान।

BK-NEWS ब्यूरो कार्यालय बैढ़न-982652485

पूरा मामला मध्य प्रदेश सिंगरौली जिला के तहसील चितरंगी अंतर्गत ग्राम सुकहर का बताया जा रहा है पटवारी हल्का गड़़वानी ग्राम सुकहर स्थित प्रधानमंत्री सड़क मार्ग कुड़ैनिया से मनिकपुर रोड सुकहर पुल के पास स्वयं भूमि स्वामी होने के बाद भी मध्य प्रदेश शासन के भूमि में गांव के सरहंग व्यक्ति अशोक सिंह द्वारा शासन के भूमि में मकान बनाकर रोड के पटरी सहित संपूर्ण रकवा रोड के मोड़ पर

अतिक्रमण कर लिया जहां अतिक्रमण होने के कारण आए दिन लोग एक्सीडेंट हो चोटिल होते ही हैं वही बड़ी दुर्घटना का भय बना हुआ है अगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो बड़ी दुर्घटना लगभग निश्चित है।

वहीं शिकायतकर्ता जानकारी देते हुए बताया कि गांव का दबंग अशोक सिंह स्वयं स्वामी होते हुए भी मध्य प्रदेश शासन की भूमि में अतिक्रमण कर मकान बनवाया है जिस कारण हम स्वयं दुर्घटना से चोटिल हो जाने के कारण हम अतिक्रमण की लिखित शिकायत 8 अक्टूबर 2024 को

उपखंड अधिकारी चितरंगी से किए थे जिस शिकायत पत्र को गंभीरता से लेते हुए उपखंड अधिकारी द्वारा प्रतिक गौर हल्का पटवारी गड़़वानी मोबाइल नंबर 9871667625 को जांच कार्यवाही हेतु बकायदे निर्देश के साथ मार्क किया गया था किन्तु प्रतिक गौर हल्का पटवारी अतिक्रमणकारी से तालमेल बना शिकायत पत्र को ठंडे बस्ते में डाल दिया है, वही सैकड़ो वर्षों से शासन के भूमि में बसे भूमि हींन गरीब दलितों को दबंग अशोक सिंह के दबाव के चलते पटवारी अतिक्रमण की प्रतिवेदन तहसीलदार के पास भेज बकायदे नोटिस भेजवाते हुए अपने पावर का पूर्ण उपयोग कर गरीबों को परेशान कर रहा है।

ऐसे में खबर के माध्यम सुरेश जाधव उपखंड अधिकारी चितरंगी का ध्यान आकृष्ट करते हुए प्रतीक गौर हल्ला पटवारी के प्रति उचित कार्यवाही की मांग की जाती है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...