Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

उद्योगपतियों के इशारे पर प्रदेश सरकार गरीबों को लूट रही है मध्य प्रदेश नेता प्रतिपक्ष – उमंग सिंघार

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न सिंगरौली जिले के दौरे पर आये हुये नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव और उद्योगपति अडाणी मिले हुये हैं और दोनों एक हैं और अडाणी एमपी में पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

वही श्री सिंघार ने कहा कि अधिकारी कंपनियों की दलाली में लगे हुये हैं और वही उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिये गरीबों और कम पढ़े-लिखे लोगों से अंगूठा लगवाकर उनकी जमीन और उनके अधिकारों को छीन रहे हैं। सिंगरौली में भी विस्थापन में भारी अनिमितताए हुयी है और
उन्होंने कहा कि भोपाल से कोई फिरोज खान आकर कामों की ब्रांडिंग कर रहा है और  मुख्यमंत्री मोहन यादव को आकर बताना चाहिये कि आखिर फिरोज खान यहां आकर कर क्या रहा है और कहा कि मार्केट वैल्यू के हिसाब से भूमि अधिग्रहण होना चाहिये लेकिन यहां कलेक्टर दर से भूमि का अधिग्रहण कर किसानो और कम पढ़े लिखे लोगों की जमीन हथियाकर उद्योगपतियों को सौंपने का सरकार काम कर रही है और इसके अलावा उन्होंने डीएमएफ फंड के बारे में भी सवाल पर जवाब देते हुये कहा कि सबको सब पता है जल्दी इस मामले का पर्दाफाश होगा


उन्होंने कहा कि सिंगरौली जिले में भू – अधिग्रहण नियमों का पालन नहीं हो रहा है, अधिकारी सिर्फ कंपनियों को फायदा पहुंचा रहे हैं और वही किसान, आदिवासी और आमजन परेशान हो रहे हैं और वही श्री उमंग सिंघार दो दिवसीय दौरे पर सिंगरौली में है बधौरा, सुलियारी, बांध और जेपी मझौली इलाके में भ्रमण कर वहां हो रहे विस्थापितों से मुलाकात की है। उनकी समस्याएं सुनी है।

वही पत्रकार वार्ता में उपस्थित म.प्र. सरकार के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने भी जिला प्रशाशन पर आरोप लगाया कि कंपनियों के इशारे पर अधिकारी काम कर रहे हैं, सिंगरौली जिले की आबोहवा काफी बदतर हो गयी है परन्तु सरकार इस पर कुछ सुनने को तैयार नहीं है और इस दौरान कांग्रेस पार्षद शत्रुहन लाल शाह ने नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात न हो पाने के कारण हंगामा शुरू कर दिया और नारेबाजी करने लगे तो  कांग्रेस के पदाधिकारियों ने वहां पहुंचकर मामले को शांत कराया।

उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से प्रदेश नेत्री कविता पांडेय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर)अरविंद सिंह चंदेल , जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) ज्ञानेंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनम सिंह, पूर्व महापौर श्रीमती रेनू शाह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामअशोक शर्मा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज दुबे, कांग्रेस महामंत्री प्रवीण सिंह चौहान, ज्ञानेन्द्र सिंह (ज्ञानू) सहित भारी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

सिंगरौली किसान कांग्रेस ने मुख्य्मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन पत्रई-टोकन प्रणाली व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकरमूंग खरीदी अव्यवस्था, खाद संकट और नकली खाद बिक्री पर लगे रोक, हो कार्यवाही

बढ़ता कारवां (BK NEWS)सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला किसान कांग्रेस सिंगरौली (शहर) ने किसानों की ...